एक्सप्लोरर

पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की फिर उठी मांग, संजीव बालियान बोले- 'UP का बंटवारा जरूरी'

Meerut News: पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेताओं में शुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिमी यूपी से भी पिछड़ा हुआ है.

UP News: उत्तर प्रदेश के विभाजन की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. संजीव बालियान ने एक बार फिर पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग कर डाली है. उनका कहना है कि यूपी का विभाजन पूरब, पश्चिम और बुंदेलखंड की लड़ाई नहीं है, बल्कि पश्चिमी यूपी वक्त की मांग है और पश्चिमी यूपी बनने से विकास की गंगा बहेगी. डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश बदले वक्त की मांग भी है और इसलिए वो इस मांग को बार-बार उठा रहे हैं.

पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेताओं में शुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिमी यूपी से भी पिछड़ा हुआ है. उन्होंने उत्तराखंड का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड हमसे अलग होकर प्रदेश बना और आज उसकी प्रगति देखिए, महाराष्ट्र आबादी के हिसाब से हमसे छोटा है, लेकिन वहां की जीडीपी देखिए. ऐसे में हमें इस बात को समझना होगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश बन जाने से पश्चिमी यूपी का बेहतर विकास हो सकेगा और ये जरूरी भी है.

युवाओं से किया संजीव बालियान ने आह्वान 

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर मेरठ के एक होटल में सेमिनार किया था. इसमें पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी पहुंचे थे. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि पश्चिमी यूपी के लिए वो विचार करें और आगे आएं. डॉ. संजीव बालियान बोले कि यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी आबादी 25 करोड़ के करीब है. यूपी का बड़ा आकार होने की वजह से यूपी कई राज्यों से पिछड़ा हुआ है. यदि इसका विभाजन हुआ तो पश्चिमी यूपी को इसका बड़ा लाभ मिलेगा.

पश्चिमी यूपी देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा 

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी केन्द्रीय राज्यमंत्री रहते हुए डॉ. संजीव बालियान ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग कर डाली थी. इसके लिए कई लोग समर्थन में और कई लोग विरोध में उतर आए थे. अब मेरठ में एक बार फिर डॉ. संजीव बालियान ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने का मांग दोहराई है.

डॉ. संजीव बालियान ने दावा किया कि पश्चिमी यूपी बना तो देश का सबसे विकसित राज्य होगा. उन्होंने तर्क दिया कि छोटा राज्य होगा तो एडमिनिस्टेटिव कंट्रोल आसानी से होगा. उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि यूपी का विभाजन हो. उधर पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव और केन्द्रीय महासचिव रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार ने सहित तमाम वक्ताओं ने भी पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाए जाने को लेकर आंदोलन चलाने की बात कही है.

लखनऊ में रिटायर्ड IPS के 10 साल पुराने नौकर ने की 48 लाख की चोरी, पुलिस ने FIR की दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget