एक्सप्लोरर

वाराणसी: सावन माह में बाबा के कर सकेंगे लाइव दर्शन, छह जगहों पर लगी बड़ी LED TV

UP News: सावन माह शुरु होते ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगेगी. इसलिए भीड़ को देखते हुए छह स्थानों पर बड़ी एलइडी टीवी लगेगी. वहीं बाबा का लाइव दर्शन होगा.

Varanasi News: भारत के साथ-साथ दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बसे सनातनियों में भी भगवान शंकर के प्रति अटूट आस्था देखी जाती है. सावन माह महाशिवरात्रि के अवसर पर वह सात समुंदर पार से भी देश के अलग-अलग ज्योतिर्लिंग और शिवालयों पर आकर दर्शन पूजन करने की इच्छा रखते हैं. लेकिन अनेक मुश्किलों की वजह से वह ऐसे अवसर पर मंदिर तक नहीं पहुंच पाते. इसको ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए घर बैठे ऑनलाइन दर्शन, रुद्राभिषेक, रुद्री पाठ और विभिन्न प्रकार की पूजा करने का अवसर प्रदान किया गया है.

इस सावन माह में श्री काशी विश्वनाथ धाम में तकरीबन एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे. ऐसे में बहुत से ऐसे शिव भक्त होंगे जो बाबा के दरबार तक कुछ वजहों से नहीं पहुंच पाएंगे. इसको ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके लिए ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से दर्शन व पूजन की सुविधा उपलब्ध कराई है.  

क्या बोले मंदिर के मुख्य कार्यपालक 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने एबीपी लाइव को जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू ट्यूब - फेसबुक पेज पर भगवान काशी विश्वनाथ का ऑनलाइन दर्शन किया जा सकता है. इसके अलावा मंदिर में परिवार के नाम से रुद्राभिषेक,रुद्री पाठ और पूजन मंदिर के आधिकारिक वेबसाइट www.skvt.org. पर जाकर ऑनलाइन विधि के तहत निर्धारित शुल्क में पूर्ण कराया जा सकता है. यह सुविधा दूर दराज़ वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तय की गई है.

श्रावण माह के दौरान काशी विश्वनाथ धाम में 6 स्थान पर बड़ी एलइडी टीवी लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से बाबा के गर्भगृह परिसर का लाइव दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन माह की अवधि 22 जुलाई से 19 अगस्त तक मंदिर परिसर के गेट नंबर 4, मंदिर चौक, मंदिर परिसर गंगा द्वार, गीता प्रेस पुस्तकालय के पास, यात्री सुरक्षा केंद्र 1 और 2 के पास बाबा के गर्भगृह का लगातार लाइव दर्शन का प्रसारण होता रहेगा.

ये भी पढ़ें: मेरठ: बुजुर्ग महिला की चेन लूटकर आरोपी फरार, CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget