एक्सप्लोरर

Haridwar News: कांवड़ की शुरुआत से हरिद्वार में लौटी रौनक, व्यापारियों के चेहरे भी खिले

Haridwar: हरिद्वार में कोरोना की वजह से दो साल से ठप पड़े बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौट आई हैं. फागुन कांवड़ में यहां बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंच रहे हैं, जिससे व्यापारी काफी खुश हैं.

Kanwar In Haridwar: धर्म नगरी हरिद्वार में 2 सालों से कोरोना के चलते सन्नाटा ही सन्नाटा छा गया था, लेकिन अब कावड़ मेला (Kanwad Mela) शुरू होने से हरिद्वार के व्याापारियों के चेहरे पर फिर से रौनक आ गई है. हरिद्वार नगरी में हर तरफ कावड़ ही कावड़ नजर आ रहा है. इससे हरिद्वार के व्यापारियों का व्यापार फिर एक बार से शुरु हो गया है. आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) का पर्व है जिसको लेकर फागुनी कांवड़ की शुरुआत हो चली है. फागुनी कांवड़ में भगवान शिव के भक्त धर्मनगरी हरिद्वार की हर की पैड़ी पहुंच कर अपनी मनोकामनाओं की सिद्धि के लिए कांवड़ उठा कर अपने अपने शहर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं.
 
बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे हैं कांवड़िये
फागुन मास की कावड़ शुरू हो चुकी है और कांवड़िए हरिद्वार पहुंचकर अपनी अपनी कावड़ लेकर अपने शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं. सभी लोग अपनी मनोकामनाएं सिद्धि और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर हर की पैड़ी से जल भर रहे हैं. फागुन मास की कावड़ में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष कृपा बनती है. महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से ग्रहस्थ लोगों को दांपत्य जीवन के लाभ के साथ-साथ ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं. ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होने के कारण भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भगवान शिव की अति कृपा प्राप्त होती है. 

कावंड़ के आने से धर्म नगरी में रौनक
हर की पैड़ी पर पहुंच रहे कावड़ियों का मानना है कि भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहे इसलिए वह हरिद्वार से जल भर कर अपने गांव शहर के शिवालयों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं और महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. कावड़ियों का कहना है कि उनकी भगवान में बहुत श्रद्धा है और उन्हीं की श्रद्धा और कृपा के कारण ही वे कावड़ लेने हरिद्वार आए हैं. उन्होंने बताया कि वो हरिद्वार से लगभग 250 किलोमीटर पैदल ही सफर करेंगे. दूसरी तरफ  हरिद्वार के व्यापारियों का कहना है कि पिछले 2 सालों से कोरोना की वजह से व्यापार मंदा हो गया था लेकिन अब शिवरात्रि के अवसर पर कावड़ मेला शुरू होने से हरिद्वार के बाजार में बड़ी संख्या में कावड़िये पहुंच रहे हैं.
 
प्रशासन ने की खास तैयारी
कावड़ियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है. कावड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस प्रशासन की ओर विशेष तैयारियां की गई हैं. एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि हरिद्वार जनपद में जिस मार्ग से कावड़िए जा रहे हैं उस मार्ग पर हमने पुलिस प्रशासन की पूरी व्यवस्था की है.
 
ये भी पढें-

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget