एक्सप्लोरर

Kanpur News: बकरी ढूंढने निकली नाबालिग बच्ची का शव खेत में मिला, परिजनों ने जताई रेप की आशंका

Kanpur Crime News: कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में एक बच्ची का शव खेत में मिलने से कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी है.

Kanpur News Today: कानपुर के महाराजपुर में तीन दिन पहले एक 14 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी. आज (30 जनवरी) को बच्ची का शव गांव के बाहर खेतों में मिला. उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशाना हैं और कपड़े भी अस्त व्यस्त हैं. बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 

दरअसल, कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में 27 जनवरी को 14 वर्षीय बच्ची अपनी बकरी ढूंढने निकली थी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. काफी देर बाद भी जब बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

खेत में मिला बच्ची का शव
नाबालिग बच्ची के गायब होने की खबर जंगल के आग की तरह फैल गई और पूरा गांव बच्ची को ढूंढ़ने लगा. परिजनों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को भी दी. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी बच्ची की खोज में जुट गई, लेकिन कोई नतीजा निकला. बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों किसी अनहोनी की आशंका की वजह से दहशत में थे. 

आज सुबह में गांव के बाहर अरहर के खेत में किसी ने बच्ची का शव अस्त व्यस्त हालत में देखा, जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. पीड़ित परिजनों ने मृतका की पहचान अपनी गुमशुदा बेटी के रुप में की है. इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. 

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया, जबकि पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है. 

परिजनों ने जताई ये आशंका
पीड़ित परिजनों ने दावा किया कि उनकी बेटी के साथ रेप हुआ है. उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं, उसके शरीर पर जख्म के निशान है, कई जगह से खून निकल रहा है. पीड़िता के गर्दन पर भी निशाना हैं, ऐसा लग रहा है कि उसकी गर्दन दबाकर हत्या की गई है. शरीर पर कपड़े भी अस्त व्यस्त हैं. पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. 

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस उपयुक्त पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है बच्ची ने खुद को अभियुक्त से बचाने की काफी कोशिश की है. उन्होंने बताया कि परिजनों की शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

पुलिस उपयुक्त श्रवण कुमार ने बताया कि मौके से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर लैब ले गई है. इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, जल्द से जल्द वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई उनको सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में आजमगढ़ के महिला की मौत, पीड़ित परिवार के 4 सदस्य अभी भी हैं मिसिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार
'इतना पिए रहोगे बे...तो काम कैसे करोगे', नशे में मिले बिजलीकर्मी को BJP विधायक ने लगाई फटकार

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget