एक्सप्लोरर

कानपुर: अब ये घड़ा करेगा RO वाला काम, पानी को फिल्टर कर बनाएगा पीने योग्य

कानपुर के HBTU की केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रोफेसर ने एक ऐसे घड़े का निर्माण किया है, जो RO वाला काम करेगा. यानी पानी को फिल्टर कर पीने योग्य बनाएगा.

कानपुर, प्रभात अवस्थी: उत्तर प्रदेश के कानपुर के HBTU की केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रोफेसर ने ऑर्गेनिक चारकोल की मदद से घड़े का निर्माण किया है. ये घड़ा पानी में मिलीं अशुद्धियों को दूर करेगा और एक आरओ की तरह काम करेगा, यानी जो लोग आरओ नहीं ले सकते हैं, वो इस घड़े का इस्तेमाल कर पानी को फिल्टर कर पी सकते हैं.

अब घड़ा दूर करेगा दूषित पानी की समस्या

कानपुर एक औद्योगिक शहर है और यहां पर फैक्ट्रियों से निकलने वाला वेस्टेज पानी को दूषित करता है. पानी में सल्फर, फ्लोराइड क्रोमियम की अशुद्धियां मिल जाती है, जिसकी वजह से लोगों में कई तरह की बीमारी हो जाती हैं. ऐसे में प्रोफेसर एस के गुप्ता ने एक ऐसा घड़ा तैयार किया है, जो पानी की अशुद्धियों को खत्म करने में सक्षम हैं. जिन लोगों के पास आरओ हैं, वो तो पानी फिल्टर करने के बाद इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जिनके पास आरओ की व्यवस्था नहीं हैं, उनको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. उन लोगों के लिए घड़ा कारगर साबित हो सकता है.

ये घड़ा पीने योग्य कर देगा पानी

HBTU के केमिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डॉक्टर एस के गुप्ता काफी लंबे समय से इस पर रिसर्च कर रहे हैं, जिसके बाद अब एक्टिवेट कार्बन यानी चारकोल को मिला एक घड़े को बनाया है, जो पानी में मिली अशुद्धि को काफी हद तक समाप्त कर देता है. यहीं नहीं, TDS को भी कम कर देता है और पानी को पीने योग्य कर देता है.

ऐसे तैयार किया घड़ा

डॉक्टर एसके गुप्ता ने बताया कि पेड़ों की पत्ती, छाल और जड़ों से हम लोगों ने एक्टिव कार्बन बनाया, जो अशुद्धि को हटाने का काम करता है. उसके बाद इसको घड़े बनाने वाले लोगों से चारकोल को मिला कर घड़ा बनवाया और उसमें पानी भरने के बाद जब पानी की जांच की गई, तो उसकी अशुद्धियां दूर हो गई थीं. इसको पेटेंट करवा कर इसका निर्माण करवाया जाएगा. डॉक्टर गुप्ता बताते हैं कि वैसे तो घड़ा पानी ठंडा करने के काम आता है, लेकिन इसके बाद अब घड़ा आरओ का काम भी करेगा और जो लोग आरओ नहीं ले सकते हैं, वो लोग इसकी मदद से साफ पानी पी सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

Kanpur पीलीभीत की आदमखोर बाघिन को कानपुर के चिड़ियाघर में मिला अपना भाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget