एक्सप्लोरर

कानपुर: मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है जिला प्रशासन और डॉक्टरों के बीच की तकरार, जानें- पूरा मामला

कानपुर में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली खामियों के बाद हैलेट के डॉक्टर कार्रवाई न हो जाए इस लिहाज से एकजुट हो गए और जिलाधिकरी पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी. डॉक्टरों का आरोप है कि जिलाधिकरी ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना संक्रमण से लगातार हो रही मरीजों की मौत के आंकड़े भी डरा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार हॉस्पिटलों का निरीक्षण कर रहा है. इसी बीच निरीक्षण को लेकर प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों में आपस में ठन गई है. जिला प्रशासन और डॉक्टरों के बीच जारी तकरार मरीजों ले लिए आफत बन सकती है.

जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण दरअसल, जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने 19 सितम्बर को देर रात मेडिकल कॉलेज के एलएलआर (हैलेट) हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में जिलाधिकारी को कई कमियां मिलीं. यही नहीं जिलाधिकारी को डॉक्टर भी ड्यूटी से नदारत मिले. जिसके बाद जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल आरबी कमल को पूरे मामले की जांच करने और संज्ञान लेने की बात कही.

एकजुट हो गए डॉक्टर जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में मिली खामियों के बाद हैलेट के डॉक्टर कार्रवाई न हो जाए इस लिहाज से एकजुट हो गए और जिलाधिकरी पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी. डॉक्टरों का आरोप है कि जिलाधिकरी ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया. यही नहीं निरीक्षण के नाम पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को उनके फ्लोर से नीचे बुलवाया. डॉक्टरों ने इस दरमियान मरीजों की हालत बिगड़ने का भी आरोप गया और प्रिंसिपल से जाकर मुलाकात की.

मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे बता दें कि, डीएम के निरीक्षण के बाद कानपुर में डॉक्टर और प्रशासन के बीच तनातनी का माहौल है. ऐसे में प्रिंसिपल आरबी कमल का कहना है कि जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया और डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थे. लेकिन, ऐसा नहीं है डॉक्टर ड्यूटी पर थे. कोई भी किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है. जिलाधिकारी को भी डॉक्टरों की ड्यूटी का चार्ट भेज दिया गया है. डॉक्टर अपना काम पूरी निष्ठा से कर रहे हैं. जिलाधिकारी को कुछ कन्फ्यूजन हुआ है, क्योंकि सभी डॉक्टरों की एंट्री है. एक डॉक्टर बीमार हैं तो वो अपनी जगह पर जूनियर डॉक्टर को लगा कर गए हैं. फिलहाल सब कुछ सामान्य है, मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देंगे.

यह भी पढ़ें:

Agriculture Bill: प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा, कहा- MSP के सरंक्षण को बिल में डालने से क्यों डर रही है सरकार

प्रयागराज: बारूद से उड़ाई जाएगी पूर्व बाहुबली सांसद अतीक की ये बेशकीमती बिल्डिंग, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget