एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बारूद से उड़ाई जाएगी पूर्व बाहुबली सांसद अतीक की ये बेशकीमती बिल्डिंग, जानें क्यों

अतीक अहमद के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाले कोल्ड स्टोरेज को डायनामाइट लगाकर रिमोट के जरिये बारूद से उड़ाने की तैयारी की जा रही है. ये काम एक्सपर्ट्स की निगरानी में कराया जाएगा.

प्रयागराज: माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की अवैध और बेनामी सम्पत्तियों को पिछले दो हफ्तों से प्रयागराज में सरकारी बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज किया जा रहा है. दो हफ्ते में अब तक अतीक की 11 इमारतों पर सरकारी बुलडोजर चल चुका है, जबकि 10 प्रॉपर्टीज को सीज कर उन्हें जब्त किया गया है.

नहीं रुकेगी कार्रवाई बाहुबली के खिलाफ सरकारी अमले की कार्रवाई फिलहाल यहीं नहीं रुकने जा रही है, बल्कि वो बुलडोजर से आगे बढ़ते हुए अब कुछ बिल्डिंग्स को डायनामाइट लगाकर रिमोट के जरिये बारूद से उड़ाने की भी तैयारी में है. डायनामाइट के इस्तेमाल से बारूद के जरिए अतीक की करोड़ों की बेशकीमती इमारत को उड़ाने का खाका तैयार कर लिया गया है. इस काम में कोई जनहानि न हो और आसपास की दूसरी बिल्डिंग्स को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बाहर से आने वाली एक्सपर्ट्स की टीम का इंतजार किया जा रहा है. एक्सपर्ट की टीम के आने के बाद उसकी निगरानी में ही इस बारूदी काम को अंजाम दिया जाएगा.

अतीक ने बनवाया कोल्ड स्टोरेज दरअसल पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके परिवार ने प्रयागराज में तमाम जगहों पर सम्पत्तियां बना रखी हैं. शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर अंदावा इलाके में अतीक के परिवार की तकरीबन चार बीघा जमीन है. इस बेशकीमती जमीन के करीब 10 हजार स्क्वायर मीटर जगह पर अतीक ने कोल्ड स्टोरेज बनवा रखा है.

अतीक के परिवार का ड्रीम प्रोजेक्ट पांच मंजिला कोल्ड स्टोरेज चार हिस्सों में है. ये प्रयागराज ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों का सबसे बड़ा कोल्ड स्टोरेज है. करोड़ों की लागत होने और हर महीने इसके किराए से लाखों की आमदनी होने की वजह से इस कोल्ड स्टोरेज को बाहुबली अतीक के परिवार का ड्रीम प्रोजेक्ट भी कहा जाता है.

प्रयागराज: बारूद से उड़ाई जाएगी पूर्व बाहुबली सांसद अतीक की ये बेशकीमती बिल्डिंग, जानें क्यों

नहीं ली गई थी मंजूरी ये जमीन अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर है. माफिया घोषित किए जाने के बाद सरकारी अमले ने अतीक के खिलाफ जब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की तो इस जमीन की भी पड़ताल की गई. पड़ताल में साफ हुआ कि जमीन तो जरूर अतीक की पत्नी के नाम है, लेकिन कोल्ड स्टोरेज के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण से कोई मंजूरी नहीं ली गई थी.

नई रणनीति बनाई गई बिना नक्शे के बने कोल्ड स्टोरेज को दो हफ्ते पहले अवैध निर्माण घोषित कर उसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए. तीन दिन पहले कई बुलडोजर लगाकर इसके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन दो दिनों में जब 10 फीसदी हिस्सा भी नहीं गिर पाया तो सरकारी अमले ने इसे जमींदोज किए जाने को लेकर नई रणनीति बनाई.

महाराष्ट्र के एक्सपर्ट्स से किया गया संपर्क इसके तहत कोल्ड स्टोरेज की इमारत को डायनामाइट और दूसरे बारूदों के जरिये रिमोट के माध्यम से उड़ाकर मिट्टी के ढेर में तब्दील करने की योजना तैयार की गई. इसके लिए कुछ एक्सपर्ट्स की भी मदद ली गई. एक्सपर्ट्स ने मौके पर छानबीन के बाद जानकारी दी कि डायनामाइट ब्लास्ट के जरिये कोल्ड स्टोरेज को गिराते समय आसपास कोई भी नहीं होना चाहिए. काफी दूर तक का इलाका पूरी तरह खाली होना चाहिए. इसके साथ ही ये आशंका भी जताई गई कि एक्सप्लोसिव बलास्ट से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है. इसके बाद महाराष्ट्र के उन एक्सपर्ट्स से संपर्क किया गया है, जिन्होंने कुछ दिनों पहले मुम्बई की एक इमारत को इसी तकनीक से जमींदोज किया था.

एक्सपर्ट्स की निगरानी में होगा काम प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल ऑफिसर आलोक पांडेय के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज को बुलडोजर और जेसीबी मशीनों के जरिए तोड़ने में लम्बा वक्त लग सकता है, इसलिए अब इसे बारूद से ब्लास्ट कराकर उड़ाने की तैयारी की गई है. उनके मुताबिक ये काम सुपर एक्सपर्ट्स की निगरानी में कराया जाएगा.

प्रयागराज: बारूद से उड़ाई जाएगी पूर्व बाहुबली सांसद अतीक की ये बेशकीमती बिल्डिंग, जानें क्यों

एक्शन मोड सरकारी अमला यूपी में यह शायद पहला मौका होगा जब किसी माफिया की अवैध संपत्ति को तोड़कर ध्वस्त करने के बजाय बारूद के जरिये ब्लास्ट कर सीधे तौर पर उड़ा दिया जाएगा. कहा जा सकता है कि सरकारी अमला पहले तो अतीक पर मेहरबान नजर आते हुए सिर्फ कागजों पर ही शिकंजा कस रहा था, लेकिन अब सक्रिय होने के वो एक्शन मोड में आ गया है.

यह भी पढ़ें:

UP Assembly By-elections: बीजेपी ने कसी कमर, जीत के लिए सीएम योगी ने बनाई ये रणनीति

यूपी: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत, नोटिस भी किया जारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget