एक्सप्लोरर

Kanpur News: एंटी करप्शन की टीम ने CSA लिपिक को किया गिरफ्तार, पेंशन बनाने के लिए मांगे थे 12 हजार रुपये

UP News: कानपुर के कृषि विश्वविद्यालय सीएसए में कार्यरत लिपिक को 6 हजार की घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. लिपिक ने काम करवाने के नाम पर 12 हजार रुपये की डिमांड की थी.

Kanpur News: टेबल के नीचे और टेबल के ऊपर से कमाई करने वालों की संख्या अभी भी बरकरार है भले ही इस सुविधा को सिस्टम में सेवा शुल्क का नाम दे दिया गया हो लेकिन आज भी घूस लेने वाले घूस लेने में पीछे नहीं है ऐसे में कानपुर में एक सरकारी लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने धर दबोचा है. वहीं लिपिक को गिरफ्तार कर एंटी करप्शन की टीम ने फजलगंज थाने ले गई. जहां टीम में आरोपी बाबू के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

दरअसल यह पूरा मामला कानपुर विश्वविद्यालय का है. जहां कानपुर में एंटी करप्शन की टीम ने कानपुर विश्वविद्यालय में कार्यरत एक लिपिक को 6 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. कानपुर विश्वविद्यालय में सीएसए में पेंशन बनाने वाले बाबू शंकर बक्स सिंह ने पीड़ित अमित से 12 हजार घूस की मांग कर दी थी. जिसके बाद से पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन में कर दी थी.

लिपिक ने मांगे थे 12 हजार 
शिकायतकर्ता अमित पटेल के पिता बीमारी के चलते कुछ दिन पहले चल बसे थे. जिसके बाद अमित पर इलाज के दौरान कर्ज भी हो गया था. पारिवारिक लाभ के चलते अमित ने पिता की पेंशन मां के नाम बंधवाने के लिए काफी दिनो से दौड़ रहे थे. लेकिन सीएसए में पेंशन बनाने वाले बाबू शंकर बक्स सिंह ने पीड़ित अमित से 12 हजार की घूस की मांग कर दी जिसके बाद पीड़ित ने अपने हालातों का हवाला दिया लेकिन आंखों पर लालच और पैसों की चमक की चादर बंधी हुई थी जिसके चलते घूसखोर लिपिक ने दो बार में पैसे देने की मांग की थी.

एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार
कानपुर कृषि विश्वविद्यालय में सीएसए में कार्यरत लिपिक ने जब अमित से दो किस्तों में पैसे देने की बात की तो अमित ने घूसखोर लिपिक को सबक सिखाने की योजना बनाई. बतौर पेशे से अधिवक्ता होने के चलते अमित ने एंटी करप्शन से संपर्क साधा. उन्होंने अधिकारियों को घूसखोर लिपिक के द्वारा पेंशन के काम के लिए पैसे मांगने की सारी बात बताई. जिसके बाद शिकायत दर्ज कर लिया गया. टीम ने रेकी कर रंगे हाथ सरकारी लिपिक को गिरफ्तार कर लिया. वही उसके खिलाफ फजलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें: UP News: अब हेट स्पीच और नफरती कंटेंट नहीं कर सकेंगे पोस्ट, IIIT ने बनाया एक ऐसा सॉफ्टवेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget