एक्सप्लोरर

UP News: अब हेट स्पीच और नफरती कंटेंट नहीं कर सकेंगे पोस्ट, IIIT ने बनाया एक ऐसा सॉफ्टवेयर

UP News: चुनाव में अक्सर हेट स्पीट और भड़काऊ कंटेंट सोशल मीडिया पर आते रहते है. प्रयागराज की IIIT ने इसकी रोकथाम के लिए हेट फ्यूजन सॉफ्टवेयर का निर्माण किया है. जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा.

Prayagraj News: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचे है. का बिगुल रहा है. सियासी सरगर्मी अपने शबाब पर है. लेकिन सियासत की शतरंजी बिसात पर शह और मात के चुनावी खेल में हेट स्पीच और सोशल मीडिया पर पोस्ट होने वाले नफरती - भड़काऊ - विवादास्पद और भावनाओं को आहत करने वाले हेट कंटेंट को रोकना चुनाव आयोग और व्यवस्था से जुड़े अफसरों के लिए बड़ी चुनौती है. हालांकि आने वाले दिनों में चुनावों में हेट कंटेंट को पोस्ट होने से पहले ही रोका जा सकेगा. 

संगम नगरी में इसके लिए प्रयागराज की ट्रिपल आईटी ने हेट फ्यूजन नाम से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है. यह सॉफ्टवेयर अभी सिर्फ आपत्तिजनक टेक्स्ट की पहचान कर मैसेज को पोस्ट होने से ब्लॉक कर देगा, लेकिन आने वाले दिनों में हेट आडियो और वीडियो भी पोस्ट नहीं की जा सकेगी. दावा किया जा रहा है कि यह सॉफ्टवेयर चुनावों में तो उपयोगी साबित होगा ही, लेकिन आम दिनों में भी क़ानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन के लिए भी बेहद मददगार हो सकता है.

ट्रिपल आईटी ने तैयार किया सॉफ्टवेयर
इस सॉफ्टवेयर को प्रयागराज की ट्रिपल आईटी यानी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के आईटी डिपार्टमेंट की टीम ने तैयार किया है. आईटी डिपार्टमेंट के हेड प्रोफ़ेसर वृजेन्द्र सिंह के निर्देशन में रिसर्च स्कॉलर अशोक यादव और स्टूडेंट आकृति सिंह व अन्य की टीम ने इसे सालों की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है. इनके मुताबिक़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अभी मॉडरेटर्स के जरिए मैनुअल तरीके से आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया जाता है. साफ्टवेयर न सिर्फ आपत्तिजनक मैसेज व दूसरे मैटेरियल की पहचान कर लेगा, बल्कि यह भी शो करेगा कि पोस्ट के लिए भेजा गया कंटेंट कितने प्रतिशत तक आपत्तिजनक है.

चुनाव के वक़्त बड़ी संख्या में भड़काऊ और नफरती आइटम्स पोस्ट किये जाते हैं. आम तौर पर इनकी पहचान तब होती है, जब यह विवादित कंटेंट पोस्ट हो जाते हैं, लेकिन ट्रिपल आईटी ने हेट फ्यूजन के नाम से जो सॉफ्टवेयर तैयार किया है, उसमें कंटेंट को पोस्ट होने से पहले ही उसे पहचान लिया जाएगा. कोई भी कंटेंट किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आते ही सॉफ्टवेयर उसका परीक्षण करेगा. पलक झपकते ही कंटेंट तीन कैटेगरी हेट - नान हेट और ऑफेंसिव में किसी एक में सेलेक्ट हो जाएगा. जिससे समय की भी बचत होगी.

आपराधिक मामलो की रोकथाम के लिए मददगार
प्रोफ़ेसर वृजेन्द्र और उनकी टीम के मुताबिक़ इस सॉफ्टवेयर के ज़रिये चुनावों में हेट स्पीच और दूसरे हेट कंटेंट को पोस्ट होने से पहले ही रोका जा सकेगा. इसमें एक सीमा निर्धारित कर यह विकल्प दिया जा सकेगा कि कितने प्रतिशत तक का आपत्तिजनक मटेरियल पोस्ट हो सकेगा. इससे न सिर्फ तमाम मैन पावर की बचत होगी, बल्कि समाज में नफरत फैलने पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा. आपराधिक मामलों की तफ्तीश और रोकथाम में भी यह बेहद मददगार साबित होगा. जल्द ही इसका कॉपीराइट कराकर इसे सार्वजनिक किये जाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: Holi 2024: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों को दिया होली का बड़ा तोहफा, 21 मार्च से चलेगी 3 स्पेशल ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP पुलिस की वर्दी में खिलाड़ी सभालेंगे कानून-व्यवस्था, CM योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget