एक्सप्लोरर

UP News: बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम में यूपी के इन नेताओं को हटाया, जानें- किसका नाम कटा

BJP News: बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी हो गई है जिसमें से सांसद विनय सोनकर और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय सचिव के पद से हटा दिया गया है. यूपी से इस बार 8 नेताओं को जगह दी गई है.

BJP National Team Announced: बीजेपी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी कर दी है. लोकसभा चुनाव के लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है. इस लिस्ट में कई पुराने लोगों की छुट्टी कर दी गई है तो वहीं कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है. इस बार यूपी के आठ नेताओं को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में रखा गया है तो वहीं विनोद सोनकर, हरीश द्विवेदी और सुनील देवधर जैसे नेताओं को राष्ट्रीय सचिव के पद से हटा दिया गया है. वहीं राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को नई टीम में शामिल किया गया है. 

लोकसभा चुनाव के लिहाज से इस बार बीजेपी का सबसे ज्यादा यूपी पर फोकस हैं. बीजेपी ने यहां की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है ऐसे में पार्टी किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है. जिसे देखते हुए कई रणनीतिक बदलाव किए गए हैं. इस सूची में महिलाओं पर भी फोकस किया गया है.ॉ.  बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में यूपी से आठ नेताओं को शामिल किया गया है, जबकि सांसद विनय सोनकर और हरीश द्विवेदी को हटा दिया गया है वहीं सुनील देवधर को राष्ट्रीय सचिव पद के पद से हटा दिया है. 

इन नेताओं को नहीं मिल पाई जगह

विनोद सोनकर यूपी की कौशांबी सीट से लोकसभा सांसद है तो वहीं हरीश द्विवेदी बस्ती सीट से लोकसभा सांसद हैं. इन दोनों को जहां पद से हटाया गया तो वहीं राज्यसभा के सदस्य सुरेंद्र नागर को सचिव के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को पार्टी का नया सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वो मध्य प्रदेश के सांसद सुधीर गुप्ता की जगह लेंगे. गुप्ता गुजरात के सह-प्रभारी भी थे. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटाए गए राधामोहन सिंह के पास उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य का प्रभार था.

यूपी के 8 नेताओं को किया गया शामिल

भाजपा संगठन में प्रभारी और सह-प्रभारियों की भूमिका अहम होती है. वे पार्टी की प्रदेश इकाई और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कड़ी का काम करते हैं. यूपी से जिन आठ नेताओं को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है उनमें राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राधा मोहन अग्रवाल और अरुण सिंह को बतौर राष्ट्रीय महामंत्री, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सीटी के पूर्व कुलपति और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को भी बीजेपी ने अपनी केंद्रीय टीम में जगह दी है उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. सुरेंद्र सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव और राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: कौन होगा INDIA का पीएम फेस? अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब, इनके ओर संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget