एक्सप्लोरर

UP Politics: पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने पर जयंत चौधरी का पलटवार, रालोद मुखिया के बयान से सियासी हलचल तेज

UP Politics: आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर संजीव बालियान के बयान पर निशाना साधा और कहा पहले उन्हें अपनी पार्टी से बात करनी चाहिए.

Jayant Chaudhary News: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद संजीव बालियान  (Sanjeev Balyan) ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की वकालत की, जिस पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. बालियान के इस बयान का जहां बीजेपी में ही विरोध देखने को मिला तो वहीं कई राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन भी किया है. इस बीच अब राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का बयान भी सामने आया है. 

पश्चिमी यूपी में राष्ट्रीय लोकदल का खासा प्रभाव हैं, रविवार को मेरठ पहुंचे आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर संजीव बालियान के बयान पर निशाना साधा और कहा कि, इसे लेकर पब्लिक की पंचायत न करके, पहले घर में पंचायत करें कि क्या करना है, सरकार इनकी है.. जनप्रतिनिधि इनके हैं, यही बात कहकर जीतकर आए, 10 साल बाद हिसाब नहीं देना चाह रहे हैं.

 जयंत चौधरी ने उठाए सवाल 

जयंत चौधरी ने कहा कि एनडीए के घटक दलों से भी सवाल पूछो, क्या राजस्थान में बीजेपी उनको सीट देगी, दुष्यंत चौटाला हरियाणा सरकार में शामिल हैं, क्या उन्हें भी बीजेपी स्पेस देगी. जयंत बोले, मेरठ उत्तर भारत के खेल जगत की राजधानी बनेगी. खेलों के लिए अपनी 100 प्रतिशत सांसद निधि दूंगा. जयंत चौधरी मेरठ में शॉटपुर में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली किरण बालियान को सम्मानित करने पहुंचे थे. 

दरअसल केद्रींय मंत्री संजीव बालियान ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य और मेरठ को इसकी राजधानी बनाने का समर्थन किया था, ये बात उन्होंने उस वक्त कही थी जब वो यहां एक जाट सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी की जनसंख्या आठ करोड़ है और यहां से हाईकोर्ट की दूरी 750 किमी दूर है. बालियान की इस मांग का बीजेपी नेता संगीत सोम ने ये कहकर विरोध किया अगर ऐसा हुआ तो यहां एक समुदाय की संख्या का वर्चस्व हो जाएगा. दूसरी तरफ एनडीए के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने तो यूपी को चार भागों में बांट देने की वकालत कर दी थी. 

UP Politics: 'मिशन 2024' के लिए बीजेपी ने शुरू किया महाअभियान, हर घर दस्तक देंगे कार्यकर्ता, जानें- रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव लड़ेगी रामदास अठावले की पार्टी RPI, बीजेपी से मांगी 10 सीटें
यूपी चुनाव लड़ेगी रामदास अठावले की पार्टी RPI, बीजेपी से मांगी 10 सीटें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने अखिलेश यादव को बताया दोस्त, राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget