एक्सप्लोरर

UP Politics: 'इंडिया' गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले जयंत चौधरी का बड़ा बयान, बताया किस मुद्दे पर होगी चर्चा?

Jayant Chaudhary News: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी.

Opposition Parties Meeting: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में बीजेपी (BJP) को रोकने के लिए विपक्षी दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन तैयार किया है, इस गठबंधन की दो बैठकें पटना और कर्नाटक में हो चुकी है, तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने जा रही है. जिसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारी की जा रही है. इन बैठक को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का बयान सामने आया है. रालोद (RLD) नेता ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा विस्तार से चर्चा करने की जरुरत है. 

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्षी दलों की बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिसमें कई मुद्दों को सुलाझाया जाएगा. कुछ ऐसे भी विषय हैं, जिनपर अब विस्तार से चर्चा किए जाने की जरूरत है. जैसे की इस गठबंधन का स्ट्रक्चर क्या होगा.. गठबंधन में कई दल शामिल हैं और नए दलों के लिए भी गठबंधन के रास्ते खुले हुए हैं. वो भी इस गठबंधन में अपनी जगह तलाशेंगे, लेकिन अभी इस स्टेज पर हमे ये देखना होगा कि गठबंधन का क्या स्वरूप होगा. हम लोग कैसे प्रचार करेंगे, और कई दूसरे मुद्दे भी हैं जिन पर सोचने की जरुरत है. 

गठबंधन की तीसरी बैठक का एजेंडा सेट!

इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक पर अब सबकी निगाहें बनी हुई है. इस बैठक के बाद इंडिया गठबंधन के संयोजक का नाम भी सामने आ सकता है. हालांकि अभी तक नीतीश कुमार और एनसीपी नेता शरद पवार का नाम सबसे आगे चल रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अजित पवार से उनकी मुलाकातों को लेकर कई तरह के सवाल भी उठे हैं. बैठक में इस पर भी चर्चा की जा सकती है. वहीं खबरों के मुताबिक इस में इंडिया गठबंधन का लोगो और झंडा भी लॉन्च किया जा सकता है. 

यूपी में जयंत चौधरी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चलती रहती है. कई बार इस तरह की खबरों ने भी जोर पकड़ा कि जयंत चुनाव से पहले कोई बड़ा उलटफेर कर सकते हैं हालांकि जयंत ने हर बार इन बातों को अफवाह करार दिया और कहा कि वो इंडिया गठबंधन के साथ है और बीजेपी के साथ जाने का उनका कोई इरादा नहीं है. 

Ghaziabad Gangrape: गाजियाबाद की सोसाइटी में दरिंदगी, महिला गार्ड के साथ गैंगरेप, सुपरवाइजर निकला 'शैतान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
Explained: आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget