एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मैं अभी इतना कमजोर नहीं हूं', सीबीआई की छापेमारी के बाद सत्यपाल मलिक का जुबानी हमला

UP News: पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच जाऊंगा. उन्होंने बेरोजगार युवाओं और किसानों के मुद्दे को लगातार उठाने का भी वादा किया.

Satyapal Malik CBI Raid: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की छापेमारी को लेकर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक सरकार पर भड़क हुए हैं. सत्यपाल मलिक ने कहा कि अभी मैं इतना कमजोर नहीं हूं. आप युवाओं से मिलकर शरीर में वही जोश और हिम्मत आ गई जो किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के समय मेरे अंदर थी. राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी साथियों संग अस्पताल में भर्ती सत्यपाल मलिक से मुलाकात कर हालचाल जानने पहुंचे थे. निर्मल चौधरी ने सीबीआई के दुरुपयोग पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने सत्यपाल मलिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. 

सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार को दी चुनौती

छात्रसंघ अध्यक्ष के सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए सत्यपाल मलिक ने एक्स पर लिखा-"मैं अभी इतना कमजोर नहीं हूं, लेकिन आज आप युवाओं से मिलकर शरीर में वहीं जोश व हिम्मत आ गई जो किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के समय मेरे अंदर थी. इस तानाशाही मोदी सरकार को जब-तक में सत्ता से बेदखल नहीं कर दूंगा, तब तक मैं आराम से बैठने वाला नहीं हूं. मैं जल्द ही स्वस्थ होकर जनता के बीच जाऊंगा ओर बेरोजगार युवाओं व किसानों के मुद्दे निरंतर उठाऊंगा." 


UP Politics: 'मैं अभी इतना कमजोर नहीं हूं', सीबीआई की छापेमारी के बाद सत्यपाल मलिक का जुबानी हमला

पैतृक गांव में सीबीआई की छापेमारी मामला

बागपत में सत्यपाल मलिक पैतृक गांव हिसावदा में गुरुवार को गाजियाबाद से सीबीआई की एक टीम पहुंची थी. तीन घंटे की जांच पड़ताल कर और मकान की वीडियोग्राफी के बाद टीम वापस लौट गई. पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश सिंह भदौरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सीबीआई की टीम ने बागपत पुलिस को पहले से सूचना नहीं दी थी. अधिकारी छापेमारी से संबंधित बाकी जानकारी को शेयर करने से इनकार किया. हिसावदा में रहनेवाले अनु मलिक ने बताया कि सत्यपाल मलिक के परिजन गांव से बाहर रहते हैं. सीबीआई ने उनके कमरों को खुलवाकर गहन जांच की है. उन्होंने बताया कि टीम तीन घंटे तक मौके पर रही. पुश्तैनी हवेली में सत्यपाल मलिक के कमरे खुलवाकर देखे गए. सीबीआई की टीम ने परिवार के कई लोगों से पूछताछ भी की. 

ग्रामीणों के अनुसार सीबीआई टीम सुबह करीब सवा नौ बजे सबसे पहले पुश्तैनी हवेली में पहुंची. हवेली में पूर्व राज्यपाल के रिश्तेदार सेवानिवृत्त बीडीओ बिजेंद्र मलिक, अवध मलिक और स्वेत मलिक के परिवार रहते हैं. सीबीआई की टीम ने सभी से सत्यपाल मलिक की संपत्ति के बारे में पूछताछ की. उन लोगों ने बताया कि सत्यपाल मलिक की कोई संपत्ति नहीं है. पुश्तैनी हवेली में केवल चार कमरे हैं. पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम ने चारों कमरों को खुलवाकर छानबीन की. राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक पिछले कई वर्षों से परिवार संग दिल्ली के आर के पुरम में रहते हैं. 

UP MLC Election 2024: राज्यसभा के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए होगी जोड़-तोड़, 13 सीटों पर 21 मार्च को होंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी
आगरा में 6 दिन बाद सुरक्षित घर लौटा 50 हजार का इनामी तोता 'माऊ', वकील साहब के घर लौटी खुशी

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
पहले दिन 5 बार स्थगित हुआ सदन! मानसून सत्र में कौन से बिल और किन मुद्दों पर जंग छिड़ना तय?
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget