एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2024: राज्यसभा के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए होगी जोड़-तोड़, 13 सीटों पर 21 मार्च को होंगे चुनाव

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होने जा रहे हैं. इन 13 सीटों के सदस्यों का 5 मई को कार्यकाल खत्म हो रहा है.

UP MLC Election News: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होने जा रहा है. इसमें एक सीट के लिए सपा और बीजेपी जोड़ तोड़ करेगी तो वहीं बसपा इस बार कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा कर पाएगी. उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होने जा रहे हैं. इन 13 सीटों के सदस्यों का 5 मई को कार्यकाल खत्म हो रहा है. इस दौरान लोकसभा चुनाव होने के कारण निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद का चुनाव 21 मार्च की सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक करने का फैसला किया है.

इन सदस्यों का हो रहा कार्यकाल खत्म

जिन 13 सीटों पर चुनाव होने है उन पर मौजूदा समय में बीजेपी के जो सदस्य हैं उनमें भारतीय जनता पार्टी के दस, अपना दल (एस), सपा  और बसपा के एक-एक सदस्य है. बीजेपी से यशवंत सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मल पासवान और मोहसिन राजा हैं. अपना दल (एस) के आशीष पटेल, समाजवादी पार्टी के नरेश उत्तम पटेल और बहुजन समाज पार्टी के भीमराव अंबेडकर हैं.

इनका कट सकता है टिकट

विधान परिषद में जो 13 लोग इन सीटों पर अभी सदस्य हैं उनमें लगभग 6 से 7 नए नाम इस बार सामने आ सकते हैं. वहीं बाकी 6 से 7 लोगों को दुबारा विधान परिषद में भेजा जा सकता है. बीजेपी की तरह से जिन लोगों के नाम कट सकते हैं उसमें डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, निर्मल पासवान और मोहसिन रजा हैं. इसके साथ ही बसपा की तरफ से भी किसी का जाना मुश्किल हैं. 

ये नेता फिर से जा सकते हैं विधान परिषद

वहीं विजय बहादुर पाठक, विद्या सागर सोनकर, अशोक कटारिया, महेंद्र सिंह, आशीष पटेल, नरेश उत्तम पटेल के दुबारा विधान परिषद जाने की पूरी संभावना है.

यशवंत सिंह को लेकर है अभी संशय 

यूपी के कद्दावर नेताओं में शुमार यशवंत सिंह को लेकर संशय बरकरार है. यशवंत सिंह 2 बार आजमगढ़ की मुबारकपुर विधान सभा सीट से विधायक और 2004 से 2017 तक सपा के विधानसभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित होकर विधान परिषद पहुंच चुके हैं. वहीं 2017 में यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने पर सीएम बने रहने के लिए उन्होंने अपनी विधान परिषद की सीट खाली करते हुए सपा से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद में वो बीजेपी में शामिल हुए और 2018 में बीजेपी की तरफ से विधान परिषद पहुंचे. यशवंत सिंह को 2022 में उस समय बीजेपी की सदस्यता से हाथ धोना पड़ा जब उस समय हो रहे विधान परिषद के चुनाव में उन्होंने अपने बेटे विक्रांत सिंह रिशु को बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ाया था. रिशु सिंह का पर्चा भरवाने के बाद यशवंत सिंह की बीजेपी की सदस्यता चली गई थी. अब देखना होगा कि इस चुनाव में क्या यशवंत सिंह को बीजेपी दुबारा से पार्टी में लेती है?

Lucknow Accident: सीएम योगी की फ्लीट में आगे चलने वाली एंटी डेमो गाड़ी पलटी, कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget