एक्सप्लोरर

UP News: उन्नाव में नहाने गए तीन दोस्त गंगा नदी में डूबे, नाविकों ने दो को बचाया, एक की मौत

Three Friends Drowned In River: चीख पुकार सुनकर नाविक वहां पहुंचे और तीनों को बचाने के लिए गंगा में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया. नाविकों ने दो किशोरों को बचा लिया जबकि वे एक किशोर को नहीं बचा सके.

 Unnao News: उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव गंगा कटरी उमरपुर प्रीतम में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, यहां गंगा नदी में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक  गंगा रेती में तरबूज खाने के बाद भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तीन दोस्त नहाने के लिए गंगा नदी में उतर गए. नहाते समय तीनों दोस्त गहरे पानी में डूब गए. डूबते हुए तीनों दोस्तों ने आवाज लगाई.

चीख पुकार सुनकर नाविकों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

तीनों की चीख पुकार सुनकर गंगा में नाव चला रहे नाविक वहां पहुंचे और तीनों को बचाने के लिए गंगा में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया. एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नाविकों ने दो किशोरों को बचा लिया जबकि वे एक किशोर को नहीं बचा सके और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 19 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

बहराइच में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

तीन दिन पहले यूपी के बहराइच के बौंडी क्षेत्र में  घाघरा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी.  मृतक दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे और  भंवरी गांव के रहने वाले थे. मृतकों में एक की पहचान सात वर्षीय लव और आठ वर्षीय श्याम के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि लव अपने भाई श्याम के साथ मंगलवार शाम घाघरा नदी में स्नान करने गया था उसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए.  जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिवारजनों ने उनकी तलाश शुरू की, जब घाघरा नदी के तट पर दोनों बच्चों की चप्पलें मिलीं तो परिजनों को दोनों बच्चों के डूबने की आशंका हुई. इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन अंधेरा होने की वजह से बच्चों को खोजने में कोई सफलता नहीं मिली, इसके बाद अगले दिन बच्चों के शव नदी से बरामद हुए.

यह भी पढ़ें:

UP Nikay Chunav Results 2023: चुनाव जीते पर मौत से हार गए, रिजल्ट से पहले प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, इस सीट पर दोबारा होगा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget