एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results 2023: चुनाव जीते पर मौत से हार गए, रिजल्ट से पहले प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, इस सीट पर दोबारा होगा चुनाव

UP Nikay Chunav Results: यूपी निकाय चुनाव के रिजल्ट से पहले ही संत प्रसाद की मृत्यु हो गई. मृतक को वार्ड नंबर 10 से विजेता घोषित किया गया, उन्होंने तीन मतों से जीत दर्ज की थी.

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है. चुनाव परिणाम सामने आते ही जीते हुए प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई. एक तरफ जहां जीते प्रत्याशी जश्न मना रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ इस रिजल्ट के घोषणा के बाद एक उम्मीदवार के घर में मातम छा गया. दरअसल यूपी के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से संत प्रसाद निर्दलीय उम्मीदवार थे. निकाय चुनाव का रिजल्ट आने के बाद उनकी मौत हो गई. 65 वर्षीय संत प्रसाद चुनाव तो जीत गए, लेकिन मौत से हार गए. मृतक संत प्रसाद फल व्यवसायी थे और हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई.

चुनाव जीते, लेकिन मौत से हारे

13 मई शनिवार को यूपी निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए गए. उनके परिवार में दो बेटे और पांच विवाहित बेटियां हैं. कादीपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद ने कहा कि मृतक संत प्रसाद को वार्ड नंबर 10 से विजेता घोषित किया गया. उन्होंने तीन मतों से जीत दर्ज की. अब उनके निधन के कारण वह सीट खाली हो गई है, इसलिए यहां अब नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे.

बता दें कि यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव हुआ था. पहले चरण की वोटिंग 4 मई को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को हुई थी. चुनाव परिणाम में बीजेपी ने नगर निगम की सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं नगर निगम, नगर पंचायत और नगर पालिका में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की. इस चुनाव में सपा और बसपा दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी रही. यूपी निकाय चुनाव में 1420 पार्षदों, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायत के 544 सदस्य के लिए चुनाव हुआ था. इस चुनाव की काउंटिंग शुरू होते ही बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी.

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी में खुला आम आदमी पार्टी का खाता लेकिन इन 17 सीटों पर जब्त हुई जमानत, 1 % से भी मिले कम वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget