एक्सप्लोरर

रायबरेली: चबूतरा सफाई को लेकर दो पक्षों ने मचाया तांडव, महिलाओं में भी हुआ जबरदस्त संग्राम

रायबरेली में चबूतरा सफाई को लेकर दो पक्षों ने जमकर तांडव मचाया. दोनों पक्ष की महिलाओं के बीच भी जबरदस्त संग्राम हुआ. जिसमें एक पक्ष के लोगों को चोटें भी आई हैं.

रायबरेली, पंकज सिंह: रायबरेली जिले में चबूतरा सफाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष की महिलाओं को चोटें भी आईं हैं, जबकि झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं के आभूषण कहीं गिर गए, जो ढूंढने के बाद भी नहीं मिले. मामले में एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के दबंग सभासद पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. ये पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जोसियाना पुल के पास का है.

Raebareli-fight1

चबूतरा निर्माण व सफाई को लेकर हुई मारपीट

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के जोसियाना पुल में उस वक्त जबरदस्त मारपीट का ताडंव देखने  को मिला, जब मोहल्ले के कुछ लोग नीम के पेड़ के नीचे साफ-सफाई कराने पहुंचे थे.  दरअसल, इलाके में एक पुराना नीम का पेड़ है, जहां पर लोग मूर्तियां रखकर पूजा-अर्चना भी करते आ रहे हैं. किसी के घरों में कोई खंडित मूर्ति होती है, तो भी उसे उसी नीम के टूटे-फूटे चबूतरे पर लाकर रख दी जाती हैं. इसी बात को लेकर मोहल्ले वालों ने उस नीम के किनारे चबूतरा बनाने व साफ-सफाई करने की योजना बनाई.

Raebareli-fight2

साफ-सफाई शुरू हुई, चूंकि इस दौरान मूर्तियां गिर रही थी, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए छोटा सा चबूतरा भी बनाने का काम शुरू हुआ. उसी दौरान मोहल्ले के सभासद बबलू जोशी अपने लाव लश्कर के साथ वहां पहुंच गए और अपना एकाधिकार दर्शाते हुए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया. जिसे देखकर कई लोग तो चुप रहे, लेकिन मोहल्ले का एक श्रीवास्तव परिवार उनके इस विरोध का प्रतिरोध करने लगा. जिसके बाद बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्षों में कहासुनी इतनी आगे बढ़ गई कि सभासद ने अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए मारपीट शुरू कर दी और देखते ही देखते दोनों पक्षों की काहसुनी मारपीट में बदल गई. मारपीट का ये खेल काफी देर तक चलता रहा. मोहल्ले वालों ने किसी तरह से मिलकर बीच बचाव किया.

Raebareli-fight3

किला बाजार पुलिस ने अपनाया ढुलमुल रवैया

सूचना के काफी देर बाद पहुंची किला बाजार पुलिस ने अपना रौब झाड़ना शुरू कर दिया. इस बीच पीड़ित पुष्पा श्रीवास्तव अपनी लड़कियों को साथ लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने सभासद बबलू जोशी के दबंगई व उनके साथ मारपीट की शिकायत और  जान से मारने की धमकी वाली बात कही. पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Raebareli-fight4

क्या कहना है अपर पुलिस अधीक्षक का

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नित्यानंद रॉय का कहना है कि पेड़ के चबूतरे की साफ-सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Uttar Pradesh टिड्डी दलों के हमले से निपटने के लिये हर जिले में नोडल अफसर तैनात, बनाये गये कंट्रोल रूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget