एक्सप्लोरर

UP Election: सपा से नाराजगी दूर होते ही बदले इमरान मसूद के सुर, अखिलेश यादव के लिए कह दी बड़ी बात

UP Election 2022: कांग्रेस से बगावत कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए इमरान मसूद की अब समाजवादी पार्टी से नाराजगी दूर हो गई है. अखिलेश से मुलाकात के बाद इमरान ने पार्टी के लिए बड़ी बात कही.

UP Assembly Election 2022: कांग्रेस से बागी होकर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हुए इमरान मसूद की नाराजगी दूर हो गई. गुरुवार को अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उनके सुर एकदम बदल गए. उन्होंने अखिलेश के साथ अपने सारे गिले शिकवे दूर कर लिए और अब वो एक सिपाही की तरह चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हो गए हैं. एबीपी गंगा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो 11 जनवरी को ही सपा की सदस्यता ले ली थी और अब वो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ एक सिपाही तरह काम करेंगे.  

इमरान मसूद ने एबीपी गंगा से कहा

इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें पद और टिकट का लालच नहीं है. हम निस्वार्थ भाव से सपा में काम करने के लिए आए हैं और काम करेंगे. टिकट मांग पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमने तो सहारनपुर देहात से विधायक मसूद अख्तर के लिए टिकट मांगी थी लेकिन पार्टी ने किन्ही कारणों से टिकट देने में असमर्थता जताई. इसे लेकर मसूद अख्तर जी से हमारी बात नहीं हुई है इसलिए उनका अंतिम निर्णय क्या है ये फिलहाल नहीं कह सकते, लेकिन वो सपा ज्वाइन करने के लिए हमारे साथ ही आए थे.

सपा के लिए करेंगे दिन-रात मेहनत

 इमरान मसूद ने कहा कि वो आज ही लखनऊ से सहारनपुर के लिए रवाना होंगे और सहारनपुर पहुंचकर रात दिन मेहनत करेंगे, ताकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जा सके. दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर इमरान मसूद का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वो अल्पसंख्यक समाज के लोगों से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हमने आप लोगों की वजह से पैर तक पकड़े, मेरा बहुत अपमान हुआ है इसलिए अब आप लोग एक हो जाओ 1 दिन ऐसा आएगा कि वह हमारे पीछे पीछे पैर पकड़ते घूमेंगे.

वायरल वीडियो पर भी दी सफाई

इस वीडियो के बाद ही ये कहा जा रहा था कि इमरान मसूद कहीं ना कहीं टिकट ना मिलने की वजह से नाराज है, जिसके बाद वो सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो सकते हैं. लेकिन बाद में अखिलेश से बातचीत के बाद पूरे मामले को सुलझा लिया गया. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो फेक है वो देवबंद के विवाद को सुलझाने का काम कर रहे थे, लेकिन लोगों ने उसमें एडिटिंग करके वायरल कर दिया.  

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Election 2022: हरिद्वार में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी, जानें उम्मीदवारों को किन नियम और निर्देशों का रखना होगा ध्यान

Uttarakhand Election 2022: बीजेपी में टिकट को लेकर बन चुकी है अंतिम राय, जानिए- कब आएगी लिस्ट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget