एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: हरिद्वार में नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां पूरी, जानें उम्मीदवारों को किन नियम और निर्देशों का रखना होगा ध्यान

Uttarakhand Election: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरिद्वारा में सभी 11 विधानसभा के 21 जनवरी से शुरु हो रहे नामांकन की तैयारी पूरी कर ली गई है. इस संबंध में जिलाधिकारी वे विस्तृत जानकारी है.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला हरिद्वार की 11 विधानसभाओं के लिए 21 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. सभी पार्टियों के उम्मीदवार सुबह 11बजे से शाम तीन बजे तक हरिद्वार के कलेक्ट्रेट भवन में अपना नामांकन कर सकेंगे. इसके लिए हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. हरिद्वार कलेक्ट्रेट भवन में सभी 11 विधानसभाओं के लिए नामांकन कक्ष भी बनाया गया है. आज जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने सभी नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का हाल जाना. वहीं सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के सामने आज जिला प्रशासन ने ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन भी सफलतापूर्वक किया.

ये है तैयारी
हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि आगामी 21 तारीख से चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. राजपत्रित अवकाश के दिनों को छोड़कर अन्य सभी दिनों में नामांकन होगा. हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभाओं के लिए कलेक्ट्रेट भवन में नामांकन करना है. सभी विधानसभाओं के लिए नामांकन कक्ष भी कलेक्ट्रेट भवन में आवंटित किए जा चुके हैं. इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को प्रशासन द्वारा पहले ही अवगत करा दिया गया है. उम्मीदवारों नामांकन कलेक्ट्रेट भवन में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक कर सकेंगे. स्कूटनी भी कलेक्ट्रेट भवन में की जाएगी और नाम वापसी की प्रक्रिया भी कलेक्ट्रेट भवन में ही अपनाई जाएगी. नामांकन के संबंध में सभी रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर के साथ बैठक की जा चुकी है. 

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी
वहीं हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कराया जाएगा. उम्मीदवार के साथ दो ही व्यक्तियों को नामांकन कक्ष में दाखिल होने की अनुमति होगी. नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी प्रशासन द्वारा कराई जाएगी. जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए जारी की गई गाइडलाइन का पालन किया जाए. आज ईवीएम मशीन की जांच भी की गई है. सभी पॉलिटिकल पार्टी के प्रतिनिधि की देखरेख में ईवीएम मशीनों की जांच प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक कि गई है. सभी ईवीएम मशीन सही तरीके से कार्य कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत BJP में हुए शामिल, उत्तराखंड के CM बोले- आपके आने से पार्टी को मज़बूती मिलेगी

Uttarakhand Poll Of Polls: उत्तराखंड में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर, ओपिनियन पोल में जानें AAP का हाल

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget