एक्सप्लोरर

HC का अहम आदेश- सिंचाई के लिए किसानों को बिजली न मिलना व्यवसाय के अधिकार और संविधान का उल्लंघन

अदालत ने अपने फैसले में यूपी की बिजली कंपनियों को किसानों को सिंचाई के लिए बिना किसी रुकावट के उन्हें उनकी ज़रुरत के हिसाब से बिजली मुहैया कराने का आदेश दिया है.

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किसानों से जुड़े हुए एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि सिंचाई के लिए किसानों को उनकी ज़रुरत के हिसाब से बिजली न मुहैया कराना संविधान का उल्लंघन हैं. कोर्ट ने अपने आदेश से किसानों को बड़ी राहत दी है और कहा है कि बिजली न मिलने से अगर किसानों की खेती प्रभावित होती है तो यह संविधान में अपनी पसंद के व्यवसाय करने के अधिकार का उल्लंघन है.

अदालत ने अपने फैसले में यूपी की बिजली कंपनियों को किसानों को सिंचाई के लिए बिना किसी रुकावट के उन्हें उनकी ज़रुरत के हिसाब से बिजली मुहैया कराने का आदेश दिया है. अदालत ने इसके साथ ही सूबे के सभी जिलाधिकारियों को अपने यहां के ट्यूबवेलों की मरम्मत कराने व देखरेख करने के भी निर्देश दिए हैं.

सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से चालू रखी जाय- कोर्ट

यह आदेश चीफ जस्टिस गोविन्द माथुर और जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी की डिवीजन बेंच ने बांदा जिले के किसान नाथू प्रसाद कुशवाहा व चौदह अन्य की जनहित याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है. याची का कहना था कि ट्यूबवेल का कनेक्शन अक्सर कटा रहता है. ट्यूबवेल की मरम्मत भी नही की जाती. मरम्मत के लिए कोई एजेन्सी ही नही है, जिसके कारण खेतों को पानी नहीं मिल पा रहा है और फसलों को भारी नुकसान हो रहा है.

इस पर कोर्ट ने सरकार से जानकारी मांगी तो बताया गया कि विद्युत कनेक्शन जोड़ दिया गया है. इस पर याची ने कहा कि अक्सर कनेक्शन कट जाता है और मरम्मत नहीं की जाती. इस पर कोर्ट ने प्रदेश की सभी विद्युत वितरण कंपनियों और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं और कहा है कि सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से चालू रखी जाय.

यह भी पढ़ें-

अजान पर आपत्ति के बाद योगी के मंत्री बोले- मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से दिलाई जाएगी मुक्ति

कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत हुए कोरोना पॉजिटिव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था मोबाइल कैमरा, 'वीडियो भी मिले'
गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में था मोबाइल कैमरा, 'वीडियो भी मिले'
थराली विधानसभा सीट: BJP की पकड़ मजबूत, UKD बन रही विकल्प
थराली विधानसभा सीट: BJP की पकड़ मजबूत, UKD बन रही विकल्प
आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं...
आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं...

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget