एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के वजूखाने के ASI सर्वेक्षण पर HC ने मांगा मस्जिद कमेटी से जवाब, 14 अगस्त को अगली सुनवाई

सुनवाई में मुख्य रूप से हिंदू पक्ष की तरफ से दलीलें पेश की गई. हिंदू पक्ष की तरफ से कहा गया कि ज्ञानवापी परिसर में जो वजूखाना स्थित है, उसका भी वैज्ञानिक सर्वेक्षण एएसआई से कराया जाना जरूरी है.

Gyanvapi Case: वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने का भी सर्वेक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कराए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. हाईकोर्ट ने इस मामले में पोषणीयता के बिंदु पर सुनवाई करने के बाद ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी से जवाब तलब कर लिया है. 

अदालत ने मस्जिद कमेटी को जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते की मोहलत दी है. इसके अलावा याचिकाकर्ता राखी सिंह के वकील सौरभ तिवारी को मस्जिद कमेटी के जवाब पर अपनी आपत्ति दाखिल करने के लिए अलग से एक हफ्ते का वक्त दिया है. हाईकोर्ट इस मामले में अब 14 अगस्त को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई.

Muharram 2024: मोहर्रम पर्व पर नहीं शुरू करें नई परंपरा, जुलूस में अस्‍त्र-शस्‍त्र लाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

शुरू होगा ट्रायल
मंगलवार को हुई सुनवाई में मुख्य रूप से हिंदू पक्ष की तरफ से दलीलें पेश की गई. हिंदू पक्ष की तरफ से कहा गया कि ज्ञानवापी परिसर में जो वजूखाना स्थित है, उसका भी वैज्ञानिक सर्वेक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया से कराया जाना बेहद जरूरी है. दलील दी गई कि श्रृंगार गौरी केस का वाराणसी के जिला जज की कोर्ट में जब ट्रायल शुरू होगा, वजू खाने के सर्वे की रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगी. 

विवादित परिसर की मूल रूप से धार्मिक स्थिति क्या है, यह भी वजूखाने के सर्वे से काफी हद तक साफ हो जाएगा. हिंदू पक्ष की तरफ से कोर्ट में यह भी कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने वजू खाने को सील करने का आदेश नहीं दिया है, बल्कि यह वाराणसी के सिविल जज के आदेश पर सील हुआ था. सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ वजूखाने से मिले कथित शिवलिंग को संरक्षित रखने का ही आदेश दिया था. हिंदू पक्ष की तरफ से यह भी दलील दी गई थी एएसआई के वैज्ञानिक सर्वेक्षण में ना तो कोई तोड़फोड़ की जाएगी और ना ही वजूखाने अथवा वहां से मिले कथित शिवलिंग को कोई नुकसान हो पाएगा. 

एजेंसी ने जिस तरह से परिसर के बाकी हिस्से का सर्वेक्षण किया है, उसी तरह से वजूखाने का भी सर्वे कराया जाना चाहिए. हिंदू पक्ष की तरफ से याचिकाकर्ता राखी सिंह के वकील सौरभ तिवारी ने दलीलें पेश की. इस मामले में अब ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी को अपना जवाब दाखिल करना है. ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी की तरफ से सीनियर एडवोकेट सैयद फरमान अब्बास नकवी कोर्ट में जवाब दाखिल करेंगे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget