एक्सप्लोरर

Muharram 2024: मोहर्रम पर्व पर नहीं शुरू करें नई परंपरा, जुलूस में अस्‍त्र-शस्‍त्र लाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बैठक में उपस्थित शान्ति एवं सद्भावना समिति के सदस्यों द्वारा अपनी-अपनी बातें रखी गई, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

Muharram 2024: यूपी के गोरखपुर में मोहर्रम के त्‍योहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. गोरखपुर में अपर जिलाधिकारी (नगर) अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम पर्व में किसी भी प्रकार की नई परम्परा प्रारंभ न की जाये जो भी जुलूस निकाले जाएं, वे अपने परम्परागत रूटों पर ही निकाले जाएं. जुलूसों में किसी भी प्रकार का अस्त्र शस्त्र, धारदार हथियार और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री का प्रयोग न करें, शांतिपूर्ण ढंग से प्रशासन का सहयोग करते हुए जुलूस निकाले जायें उस पर किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न की जाए.

गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न करें, तो जिम्मेदार व्यक्ति पुलिस को तत्काल सूचना दें. जिससे त्वरित कार्यवाही करके किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सके. मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये.

Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में शहीद पांच जवानों को सीएम धामी ने श्रद्धांजलि दी, कहा- 'आप पर गर्व है'

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती
बैठक में उपस्थित शान्ति एवं सद्भावना समिति के सदस्यों द्वारा अपनी-अपनी बातें रखी गई, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें, साथ ही शांति समिति के सदस्य को भी तत्काल प्रभाव से अफवाहों का खंडन करने को कहा है. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि रूटो पर चूना छिड़काव, नालों की साफ-सफाई, अपशिष्ट निस्तारण और छुट्टा पशु सड़को पर इधर उधर न घुमे और लाइट आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें.

उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन रूटों पर जुलूस निकलता है, वहां पर स्वयं स्थलीय निरीक्षण करके लटके हुए जर्जर तारों को समय से ठीक कर लिया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) कृष्ण कुमार विश्नोई ने सभी मुतवल्लियों से अपील करते हुए कहा कि जुलूसों में दो साउंड सिस्टम से अधिक का प्रयोग न करें और उसकी आवाज मानक के नियमानुसार ही रखें. 

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए. इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने कहा कि जुलूसों में जिन सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए वह अपने प्वाइंटों पर अवश्य उपस्थित रहें. बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण के साथ शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्य डा. सुधाकर पाण्डेय, आदिल अमीन, प्रिया कुमारी शुक्ला, मुर्तुजा हुसैन रहमानी, डॉ. सरवर, तथा विभिन्न इमाम चौक के मुतवल्लियों के अध्यक्ष अब्दुल्लाह व अन्य सदस्य इत्यादि उपस्थित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget