एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में जंगली हाथियों के आतंक से किसान परेशान, इलाके में दहशत का माहौल

Haridwar Wild Elephants: हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ मयंक शेखर झा का कहना है कि सर्दियों के सीजन में हाथी काफी संख्या में जंगल से बाहर आते हैं, क्योंकि गन्ने की खेती काफी मात्रा में होती है.

Haridwar News: हरिद्वार (Haridwar) का ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र सभी जगह जंगली हाथियों का आतंक जारी है. हरिद्वार का अधिकांश क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे होने के कारण लगातार जंगली हाथी इन इलाकों में अपनी दस्तक देते रहते है. इस वजह से जहां किसानों की फसल भी भारी मात्रा में बर्बाद हो जाती है, तो वहीं हाथियों के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है. वन प्रभाग द्वारा जंगली हाथियों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के लाख दावे किए जाते हैं, मगर उनके सारे दावे हवा-हवाई साबित होते हैं.

हरिद्वार में चिड़ियापुर श्यामपुर रसियावर्ल्ड और कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों का आतंक बना हुआ है, आए दिन हाथी जंगल से निकलकर सड़कों और रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं, जिससे कभी भी कोई जनहानि हो सकती है, हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ मयंक शेखर झा का कहना है कि सर्दियों के सीजन में हाथी काफी संख्या में जंगल से बाहर आते हैं, क्योंकि गन्ने की खेती काफी मात्रा में होती है. 

'लोगों को डरने की जरूरत नहीं है'
वन प्रभाग द्वारा हाथियों को रिहायशी इलाके में आने से रोकने के लिए कई टीमें बनाई गई है. हाथियों के आने की सूचना मिलते ही तुरंत वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों को जंगल की तरफ खदेड़ देती है. रात के वक्त भी पूरी मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है. हमारे द्वारा कुछ प्रस्ताव शासन को सोलर फेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, जिसे हाथियों को रिहायशी इलाके में आने से रोका जा सके. डीएफओ का कहना है कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि जब हाथी रिहाइशी इलाके में आते हैं तो वापस जंगल में चले भी जाते हैं. 

वन प्रभाग जंगली हाथियों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के लाख दावे कर रहा है, मगर उसके बावजूद भी जंगली हाथी हर रोज रिहायशी इलाके में आ रहे हैं, जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. गनीमत यह है कि अभी तक हाथियों द्वारा कोई जनहानि नहीं की गई. अब देखना होगा वन प्रभाग कितनी मुस्तैदी से जंगली हाथियों को रिहायशी इलाके में आने से रोकता है.

यह भी पढ़ें:-

Watch: माफिया हाजी इकबाल की यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget