एक्सप्लोरर

हरिद्वार की साइबर सेल टीम ने बरामद किए गुम हुए 415 मोबाइल, फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

Uttarakhand News: हरिद्वार पुलिस ने साइबर सेल टीम की मदद के गुम हुए 415 मोबाइल बरामद कर लिये हैं. पुलिस ने इन मोबाइलों को इनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिये हैं.

Haridwar News: हरिद्वार पुलिस ने लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन ढूढ़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने साइबर सेल टीम की मदद से 415 मोबाइल फोन को खोज निकाला है. इनमें से कई मोबाइलों को अन्य राज्यों से मंगवाया गया है. फोन न मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोग मोबाइल वापस मिलने से खुशी से झूम उठे. लोगों ने इसके के लिए पुलिस टीम का आभार जताया है. आपको बता दें पिछले पुलिस टीम ने एक हजार से गुम मोबाइल बरामद किये थे.

रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हरिद्वार में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु आते हैं. इस बीच श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन अक्सर गुम हो जाते हैं. जिले भर के विभिन्न थानों व कोतवालियों में मोबाइल गुम होने से संबंधित आए शिकायत पत्रों के आधार पर साइबर क्राईम सेल मोबाइल फोन ढूंढने में जुटी हुई थी. इस बीच विभिन्न राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढ लिया गया और उन्हें हरिद्वार मंगवाया गया. सभी फोन एकत्र करने के बाद अब उनके वास्तविक मालिकों को मोबाइल फोन वापस लौटा दिए गए हैं. 

साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा के मोबाइल रिकवर
अबतक ऑपरेशन मिसिंग मोबाइल हरिद्वार की टीम द्वारा लगातार गुड वर्क किए जाते रहे हैं, पिछले वर्ष करीब 1672 मोबाइल मिसिंग थे जो इनके द्वारा ढूंढ कर दिए गए थे. इसी क्रम में उनके द्वारा 415 मोबाइल पुलिस के द्वारा रिकवर किए गए हैं. इस टीम के द्वारा और लोगों को वितरित किए जा रहे हैं करीब साढे़ तीन करोड़ से ऊपर के मोबाइल इनके द्वारा रिकवर किए गए हैं. इन मोबाइल को रिकवर करना इतना आसान नहीं होता है. कई बार हमारी पुलिस टीम खोए हुए मोबाइल मध्य प्रदेश या महाराष्ट्र से भी रिकवर करके लाते हैं. उन्होंने इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को शुभकामनाएं दी है.

ये भी पढ़ें: 'केशव मौर्य ने कर दिया खेल! कुछ महीनों में CM योगी...', BJP में 'खटपट' के बीच सपा का बड़ा दावा

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget