एक्सप्लोरर

UP News: बिना नक्शा पास कराए शुरू की बेसमेंट की खुदाई, भरभरा कर ढह गया पड़ोसी का 2 मंजिला पक्का मकान

Hardoi News: यूपी के हरदोई में बेसमेन्ट की खुदाई खुदाई से पड़ोसी के मकान की नींव हिल गई और मकान में कम्पन हुआ जिसके बाद मकान ढह गया. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं.

UP News: हरदोई की शहर कोतवाली इलाके में बिना नक्शा पास कराए मकान के बेसमेंट के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक युवक का 2 मंजिला पक्का मकान भरभरा कर ढह गया, इससे जहां लाखों रुपए का नुकसान हो गया. वहीं परिवार बाल-बाल बच गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. पूरे मामले की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस कार्यवाही किए जाने की बात कह रही है. दो मंजिला पक्का मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है. एसपी राजेश द्विवेदी और सीओ सिटी विनोद द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे.

बेसमेन्ट की खुदाई के दौरान पक्का दो मंजिला मकान गिरने की लाइव तस्वीरें सामने आई हैं जो शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन रोड की है. यहां पर अजय प्रताप सिंह का एक मकान है जिसमें किराए पर राजकुमार अपने परिवार के साथ रहता है. यहां पड़ोस में एक खाली भूखंड पड़ा है जिस पर अब सरोज द्विवेदी निर्माण कार्य करा रहे है. इसी भूखंड पर बेसमेन्ट की खुदाई का काम चल रहा था जिससे पड़ोसी के मकान की नींव हिल गई और मकान में कम्पन हुआ जिसके बाद मकान धीरे धीरे तिरछा होने लगा. यह देखकर मकान में रह रहा परिवार भाग निकला और कुछ समय बाद ही मकान भर भराकर गिर गया. दो मंजिला पक्का मकान गिरने का लाइव वीडियो भी सामने आया है.

बिना नक्शा पास कराए बन रहा था मकान

मामले की सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है और पूरे मामले में पड़ताल की जा रही है. बताया जा रहा है कि बिना नक्शा पास कराए यह मकान बनाए जाने की तैयारी चल रही थी. हालांकि एक बड़ा हादसा टलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विनोद द्विवेदी और एसपी राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल पर निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली. एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पूरे मामले में जो भी शिकायत मिलेगी आधार पर कार्यवाही की जाएगी.


UP News: बिना नक्शा पास कराए शुरू की बेसमेंट की खुदाई, भरभरा कर ढह गया पड़ोसी का 2 मंजिला पक्का मकान

बेसमेंट की खुदाई से हिली मकान की नींव

एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभी पता लगा है कि यह दुकान अजय प्रताप सिंह की थी और इसके ऊपर एक किराएदार भी रहता था और उसी के बगल में सरोज द्विवेदी नाम के व्यक्ति बेसमेंट खोद रहे थे. शायद ये मकान ठीक से नहीं बना था और उस बेसमेंट की खुदाई की वजह से आज यह गिर गया है. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है क्योंकि उस समय कोई मौजूद नहीं था. उन्होंने कहा कि अभी इसका मलबा हटाकर किराएदार का सामान निकाला जाएगा.

ये भी पढ़ें: Ramcharitramanas Row: मनोज मुंतशिर ने किया लखनऊ का नाम बदले जाने का समर्थन, स्वामी प्रसाद पर भी बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख रुपये
वेब सीरीज से आया नकली नोट बनाने का आइडिया, YouTube की मदद से छाप डाले 5.26 लाख

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget