एक्सप्लोरर

हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, सिपाही सोनू बालियान की मौत

Hapur News: सोनू बालियान, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर के निवासी थे, रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घर गए थे. रविवार रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी के लिए थाना हाफिजपुर लौट रहे थे.

हापुड़ जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया. थाना हाफिजपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात सिपाही सोनू बालियान की तेज रफ्तार वैगनआर कार की सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा गढ़ रोड पर पटना मुरादपुर गांव के पास हुआ, जिसने सिपाही के परिवार में कोहराम मचा दिया और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

जानकारी के मुताबिक सोनू बालियान, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर के निवासी थे, रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घर गए थे. रविवार रात करीब 10:30 बजे वह ड्यूटी के लिए थाना हाफिजपुर लौट रहे थे. गढ़ रोड पर पहुंचते ही उनकी कार सड़क पर खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (बिना लाइट और चेतावनी संकेतक) से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और सिपाही ड्राइविंग सीट पर फंस गए.

गैस कटर से निकाला शव

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर सहित पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब एक घंटे की मशक्कत और गैस कटर की मदद से सिपाही के शव को कार से निकाला गया.

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि हादसा रात का है. सिपाही सोनू बालियान पटना मुरादपुर से हाफिजपुर थाने की ओर जा रहे थे. उनकी कार ने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मारी. शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, और चालक की तलाश जारी है, जो हादसे के बाद फरार हो गया. अवैध पार्किंग और लापरवाही के लिए मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है.

परिवार गहरे सदमें में

सोनू बालियान को उनके सहकर्मियों ने एक मेहनती और समर्पित पुलिसकर्मी के रूप में याद किया. उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार और पुलिस महकमे में गहरा शोक है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget