एक्सप्लोरर

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के घर की कुर्की, मकान की खिड़कियों और दरवाजों को भी उखाड़ा

Uttarakhand News: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस 8 फरवरी से तलाश कर रही है. अभी तक बाप-बेटे उत्तराखंड पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं. ऐसे में पुलिस ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया.

Haldwani Violence Update: हल्द्वानी दंगे के आरोपी पिता और पुत्र 8 फरवरी से फरार हैं. अब्दुल मलिक और बेटा अब्दुल मुहीद अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं. दोनों को पकड़ने के लिए उत्तराखंड, हरियाा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मुंबई में दबिश दी जा रही है. उत्तराखंड पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है. शुक्रवार को भगोड़ा घोषित कर पुलिस ने दोनों का घर कुर्क कर लिया. ढोल नगाड़े बजाकर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की. दोनों के घरों से सामान निकालकर पुलिस ने जब्त कर लिया. घर के दरवाजे और खिड़कियों तक को तोड़ डाला गया. 8 फरवरी को हल्द्वानी हिंसा में छह लोगों की मौत हुई थी. दर्जनों सरकारी कर्मचारी घायल हुए थे. सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया था. अनुमान के मुताबिक 2 करोड़ 44 लाख की संपत्ति जलकर राख हुई थी. हल्द्वानी के रहने वाले अब्दुल मलिक को हिंसा मुख्य आरोपी बनाया गया था.

हिंसा के मास्टरमाइंड का घर कुर्क

अब्दुल मलिक के साथ बेटे को भी पुलिस 8 फरवरी से तलाश कर रही है. अभी तक दोनों उत्तराखंड पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं. ऐसे में पुलिस ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया. दोनों के साथ अन्य सात लोगों को भी पुलिस ने वांटेड की लिस्ट में डाला है. फरार नौ उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए गए हैं. भारी दल बल के साथ पुलिस कार्रवाई करने पहुंची. कुर्की की कार्रवाई से पहले ढोल नगाड़े बजाकर लोगों को सूचित किया गया. पिता पुत्र के घर से सामान निकालकर पुलिस ने जब्त कर लिया. घर के दरवाजे और खिड़कियों को निकाल लिया. अब्दुल मलिक और बेटे की तलाशी के साथ संपत्तियों को भी पुलिस खंगालने में जुटी है.

संपत्तियों पर आगे भी होगी कार्रवाई

संपत्तियों का डाटा मिलने के बाद पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि उत्तराखंड में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की है. पुलिस की टीम लगातार अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है. शातिर आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहे हैं. पुलिस ने फरार उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए हैं. पोस्टर को हल्द्वानी के अलावा प्रदेश भर में लगाया जाएगा. पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. आज अब्दुल मलिक और बेटे के घरों को कुर्क लिया गया है. कुर्की की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. 

Lok Sabha Election 2024: देवरिया सीट पर बीजेपी किस पर लगाएगी दांव, किसका कटेगा पत्ता, जानें पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget