एक्सप्लोरर

ऑर्डर देने में देरी की तो डिलीवरी बॉय ने रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर की हत्या

Crime News: घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है. डिलीवरी ब्वॉय चिकन बिरयानी और पूड़ी सब्जी का ऑर्डर लेने आया था.

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र की मित्रा सोसाइटी में स्थित ऑनलाइन फूड रेस्टोरेंट्स के मालिक की आर्डर में देरी होने के कारण हुए विवाद में डिलीवरी बॉय ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से आरोपी डिलीवरी ब्वॉय की तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ग्रेटर नोएडा के मित्रा सोसाइटी में सुनील ऑनलाइन फूड डिलीवरी का झमझम के नाम से रेस्टोरेंट्स चलाता था. मंगलवार रात करीब 12:15 बजे ढाबे में काम करने वाले नौकर नारायण और स्विगी के डिलीवरी बॉय के बीच विवाद हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने  बताया कि मंगलवार रात डिलीवरी ब्वॉय चिकन बिरयानी और पूड़ी सब्जी का ऑर्डर लेने आया था. इसमें चिकन बिरयानी का ऑर्डर उसे दे दिया गया जबकि पूरी सब्जी का आर्डर में कुछ समय लगने की बात नौकर नारायण द्वारा उसे बताई गई. 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है

आरोप है कि नशे में धुत डिलीवरी बॉय ने नौकर के साथ एक आर्डर में देरी होने के कारण गाली-गलौज शुरू कर दी. इस पर रेस्टोरेंट संचालक सुनील मौके पर आ गया और विवाद खत्म करने का प्रयास करने लगा. आरोप है कि अपने एक साथी की मदद से डिलीवरी बॉय ने सुनील के सिर में गोली मार दी जिससे सुनील मौके पर गिर पड़ा. गोली लगने की जानकारी होते ही नौकर नारायण अपने अन्य साथियों के साथ मालिक सुनील को घायल अवस्था में यथार्थ अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन विशाल पांडे ने बताया कि ऑर्डर देने में देरी होने के कारण डिलीवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट मालिक को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

योगी आदित्‍यनाथ का आरोप- समाजवादी पार्टी की सरकार में लगभग हर तीसरे दिन होता था दंगा

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, टीन शेड में करंट आने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget