एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, टीन शेड में करंट आने से तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

थाना सिहानी गेट इलाके के राकेश मार्ग पर करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय लोग दुकानदार की लापरवाही पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग पर तेन सिंह पैलेस के पास एक दुकान की टीन शेड में करंट आने से तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई. टीन शेड में भारी बारिश की वजह से करंट उतर आया था जिससे यह बड़ा हादसा हुआ.

इस घटना से राकेश मार्ग पर तेन सिंह पैलेस के पास हाहाकार मच गया. आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों से गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है. जिसकी वजह से जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है. इसी कड़ी में भारी बारिश की वजह से आज सुबह तेन सिंह पैलेस के पास एक दुकान की टीन शेड में करंट उतर आया. जिससे वहां आसपास खेल रहे बच्चे व महिला पुरुष उसकी चपेट में आ गए. कुल 5 लोगों को करंट लगने की सूचना है. जिनमें तीन लोगों को राकेश मार्ग स्थित सुदर्शन अस्पताल पर भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. 

दो लोगों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया. करंट लगने से मरने वालों में सुरभि (3) पुत्री राजकुमार, जानकी ( 35) पत्नी राजकुमार, सिमरन (11) पुत्री विनोद, लक्ष्मी (30) पत्नी बद्रीनाथ, खुशी (10) शामिल है. 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

करंट लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग से संपर्क कर बिजली काटी गई. फिलहाल इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में बेहद रोष व्याप्त है और स्थानीय लोग दुकानदार की लापरवाही पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दुकान वाले को पता था कि इस खंभे में करंट आ रहा है लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया. जिससे आज 5 लोग इस करंट की चपेट में आ गए. लोगों की मांग है कि यह बहुत बड़ा हादसा है और यह लापरवाही से हुआ है इस पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

यूपी के CM योगी आदित्‍यनाथ का आरोप- समाजवादी पार्टी की सरकार में लगभग हर तीसरे दिन होता था दंगा

UP Election: विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? राजा भैया ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget