एक्सप्लोरर

Gautam Buddh Nagar: कई और ट्रेड में स्थानीय युवा बन सकेंगे हुनरमंद, रोजगार के खुलेंगे नए द्वार, लिया गया ये फैसला

Gautam Buddh Nagar News: ग्रेटर नोएडा में छह प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है. इन केंद्रों की अब तक की प्रगति रिपोर्ट की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने समीक्षा की.

Gautam Buddh Nagar News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority), राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (Uttar Pradesh Skill Development Mission) की संयुक्त पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने का दायरा और बढ़ेगा. उनको कई और ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाने की कोशिश की जाएगी. प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने युवाओं को रोजगार दिलाने की इस मुहिम के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए सहयोगी संस्थाओं को ये निर्देश दिए हैं. 

6 प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण की पहल पर बीते साल राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में छह प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया. इनमें से चार प्रशिक्षण केंद्र बीते साल ही खोल दिए गये. इनमें से पहला प्रशिक्षण केंद्र सेक्टर अल्फा वन के ट्रेडिक्स टॉवर में शुरू हुआ. इस प्रशिक्षण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 

कहां कहां और खुला
दूसरा केंद्र, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, मुबारकपुर में शुरू हुआ. इसमें टेलीकॉम सेक्टर में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. तीसरा केंद्र नॉलेज पार्क थ्री में खोला गया. इस प्रशिक्षण केंद्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर में छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और अब चौथा केंद्र नोएडा आईटीआई , मेन रोड चिपियाना बुजुर्ग में शुरू हुआ. यहां इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पांचवां केंद्र नॉलेज पार्क टू और छठां उद्योग केंद्र वन में खोलने की तैयारी थी, लेकिन कोरोना के चलते ये शुरू नहीं हो सके. 

बैठक में कौन कौन रहा
इन प्रशिक्षण केंद्रों की अब तक की प्रगति रिपोर्ट की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने मंगलवार को समीक्षा की. इस बैठक में एसीईओ दीप चंद्र और अमनदीप डुली, ओएसडी सचिन कुमार सिंह, डीजीएम सीके त्रिपाठी के अलावा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और उत्तर प्रदेश कौशल मिशन और उनके ट्रेनिंग पार्टनर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में छह केंद्रों पर कुल 1,170 युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें से कोरोना के चलते दो केंद्र शुरू नहीं किए जा सके. 

कितने युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया
इस वजह से चार केंद्रों पर 740 युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य तय किया गया, जिसमें से 265 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. 322 युवाओं की ट्रेनिंग चल रही है. 153 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना बाकी है. इन युवाओं को ऑटोमेटिव, टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में प्रशिक्षण दिया गया. 

ज्यादातर को मिला रोजगार
जिन युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, उनमें अधिकांश को रोजगार भी मिल चुका है. सीईओ ने आगामी वित्तीय वर्ष में और भी अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया. उन्होंने सभी संस्थाओं से अपैरल, एलईडी रिपेयर, सोलर  पैनल रिपेयर, वेस्ट मैनेजमेंट समेत अन्य सेक्टरों  में युवाओं को प्रशिक्षण देने को कहा. नरेंद्र भूषण ने प्लेसमेंट प्रक्रिया को और कारगर बनाने के लिए चयनित युवाओं से फीडबैक लेने के निर्देश दिए. 

कितने छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम की बैठक के बाद सीईओ ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की प्रगति रिपोर्ट भी देखी. बीते साल सूरजपुर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की संयुक्त पहल पर आयोजित रोजगार प्रशिक्षण मेले से प्राप्त आवेदनों पर भी चर्चा हुई. प्रतिनिधियों ने बताया कि इस मेले में करीब 717 छात्रों ने प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और  बाद में इनकी संख्या बढ़कर 1122 हो गई.

इन युवाओं को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के ट्रेनिंग पार्टनर्स के जरिए प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है. दोनों समीक्षा बैठकों में सीईओ ने और अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने पर जोर दिया. सीईओ ने और युवाओं के प्रशिक्षण के लिए एक्शन प्लान जल्द बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने इस मुहिम से औद्योगिक संगठनों को भी जोड़ने के निर्देश दिए. 

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी में आज दांव पर योगी सरकार के 4 मंत्रियों की प्रतिष्ठा, किसान आंदोलन से चर्चित लखीमपुर खीरी में भी मतदान

UP Election 4th Phase Voting LIVE: यूपी में सुबह नौ बजे तक 9.10% हुआ मतदान, बसपा प्रमुख मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा, मंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
'अधिकारियों के काजू बादाम खा रहे हैं सपा नेता', जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी की पार्टी का बयान
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
आगरा में वन्यजीव तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 तेंदुओं की खाल की बरामद
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
Live: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? कल दोपहर तक साफ हो जाएगी तस्वीर!
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget