एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में भू-माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 2240 बीघा ग्रामसभा की जमीन कराई कब्जा मुक्त

UP News: प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मकनपुर खादर, परगना दनकौर, तहसील सदर की 2240 बीघा ग्रामसभा भूमि को वर्षों पुराने भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है.

Greater Noida News: गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने एक बड़ी और साहसिक कार्रवाई करते हुए ग्राम मकनपुर खादर, परगना दनकौर, तहसील सदर की 2240 बीघा ग्रामसभा भूमि को वर्षों पुराने भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है. इस कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भैरपाल सिंह ने राजस्व टीम के साथ मिलकर गांव की भूमि का गाटा वाइज सर्वे कराया. लेखपाल बीरबहादुर और शरीकृष्ण की सहायता से किए गए इस सर्वे में अवैध कब्जों का खुलासा हुआ. इसके बाद, पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पूरी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया.

400 करोड़ बताई गई भूमि की कीमत
ग्रामीणों के अनुसार, इस भूमि की मौजूदा बाजार कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये है. लंबे समय से यह भूमि अवैध रूप से खरीदी-बेची जा रही थी, जिससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल बना हुआ था. प्रशासन की इस कार्रवाई से न केवल जमीन को मुक्त कराया गया, बल्कि मौके पर ग्रामसभा स्वामित्व के बोर्ड भी स्थापित कर दिए गए.

कब्जाधारियों को दी गई चेतावनी
कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में अगर किसी ने ग्रामसभा की भूमि पर अतिक्रमण किया, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, खाली कराई गई भूमि के रखरखाव की जिम्मेदारी किसी संस्था को सौंपी जाएगी, और इससे होने वाली आमदनी राजकोष में जमा कराई जाएगी.

कार्रवाई में स्थानीय लोगों ने किया सहयोग
इस कार्रवाई के दौरान पूर्व प्रधान दीपक कुमार, सुक्की सिंह, डालचंद शर्मा, दानवीर नंबरदार, दयाचंद और दर्शन भाटी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासन का सक्रिय सहयोग किया. यह अभियान प्रशासनिक इच्छाशक्ति और ग्रामीण सहभागिता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है. प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियााओं में हड़कंप है.

ये भी पढ़ें: वाराणसी में PHC का हुआ था उद्घाटन, पहले दिन ही एक्सपायरी दवा से जुड़ी लापरवाही आई सामने

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
जापानी पर्यटकों का प्रवेश द्वार बनेगा यूपी, बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देगी योगी सरकार
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget