एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: गोंडा-बुढ़वल रेल खंड में तीसरी लाइन के पहले चरण का ट्रायल, बनाए गए हैं ये स्टेशन

UP News: गोंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन के पहले चरण का तीसरे चरण का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल 4 जुलाई की रेल संरक्षण आयुक्त की उपस्थिति में होगा.

Gorakhpur News: यात्रियों की रेल संरक्षण और सुरक्षा के साथ सुखमय यात्रा के लिए पूरे देश में रेलवे लाइन को विस्तार देने का कार्य चल रहा है. स्टेशनों को विकसित करने के साथ कई जगहों पर तीसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और ट्रेनों की क्षमता भी बढ़ेगी. गोंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन के पहले चरण का तीसरे चरण का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल 4 जुलाई की रेल संरक्षण आयुक्त की उपस्थिति में होगा.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आमजन की आकांक्षाओं के अनुरूप नए भारत के नए विजन को ध्यान में रखते हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार एवं विकास पर तेज गति से कार्य कर रही है. यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड (61.72 किमी.) तीसरी रेल लाइन निर्माण के प्रथम चरण में गोंडा कचहरी-करनैलगंज खंड (23.65 किमी.) का कार्य प्रगति पर है. 4 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त इस तीसरी रेल लाइन का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल करेंगे.

तीसरी लाइन से रेल यात्रियों का बचेगा समय
गोंडा कचहरी-करनैलगंज स्टेशनों के मध्य कुल 4 बड़े व 24 छोटे पुल तथा 2 आरयूबी बनाए गए हैं. इसमें कुल 5 स्टेशन हैं, जिसमें गोंडा कचहरी, कठोला, मैजापुर, कस्तूरी व करनैलगंज स्टेशन सम्मिलित हैं. इन स्टेशनों में गोंडा कचहरी, मैजापुर, करनैलगंज क्रासिंग, कठोला और कस्तूरी हाल्ट स्टेशन हैं, जिनके लिये अलग से नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया गया है. गोंडा कचहरी-करनैलगंज स्टेशनों के मध्य तीसरी रेल लाइन के खुल जाने से लाइन क्षमता में सुधार होने से इस खंड पर जन आकांक्षाओं के अनुरूप अधिक ट्रेनों का संचलन हो सकेगा. 

गोंडा से बुढ़वल तक तीसरी लाइन बन जाने से यात्रा समय में कमी आयेगी और लाइन क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी. आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा. विद्युतीकरण सहित इस तीसरी रेल लाइन का निर्माण होने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा. गोंडा-बुढ़वल खंड पर तीसरी रेल लाइन के निर्माण पर रुपए 714.34 करोड़ की लागत आएगी. इस तीसरी रेल लाइन का कार्य चार चरणों में पूरा किया जाना है.

परियोजना के द्वितीय चरण में करनैलगंज-घाघरा घाट (21.77 किमी.), तृतीय चरण में घाघरा घाट-बुढ़वल (11.77 किमी.), चतुर्थ चरण में गोंडा जंक्शन, गोंडा कचहरी (4.88 किमी.) खंड का कार्य पूरा करने की योजना है. तीसरी लाइन निर्माण परियोजना उत्तर प्रदेश के गोंडा, बहराइच और बाराबंकी जनपदों में अवस्थित है. इस परियोजना के अंतर्गत सरयू नदी पर 1 महत्वपूर्ण रेल पुल सहित 10 बड़े एवं 36 छोटे पुलों का कार्य सम्मिलित हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SA T20 World Cup: भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर यूपी के नेताओं ने क्या कहा? पढ़े यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget