एक्सप्लोरर

IND vs SA T20 World Cup: भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर यूपी के नेताओं ने क्या कहा? पढ़े यहां

UP News: भारतीय टीम इंडिया ने शनिवार को हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया. इस पर यूपी के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी.

IND vs SA Final: भारतीय टीम ने 17 साल के लंबे इंतज़ार के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की.  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत राज्य के कई नेताओं ने टी-20 विश्वकप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी. इसके अलावा 

सीएम आदित्‍यनाथ ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया साइट एक्स पर भारतीय टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा कि भारतीय भारत वासियों को हार्दिक बधाई. विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन! जय हिंद. वहीं अखिलेश यादव ने रविवार को एक्‍स पर टीम इंडिया की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि भारत क्रिकेट टीम की जीत पर देश को बधाई.

उपमुख्मंत्री केशव मौर्य ने भी दी बधाई
राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्‍स पर अपने बधाई संदेश में कहा कि अद्भुत, अविश्वसनीय, अजेय भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच में उत्तम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. शानदार खेल प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देशवासियों को गौरवान्वित करने के लिए आभार व अभिनंदन.

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी 'एक्‍स' पर लिखा कि विश्व विजयी भारत टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक विजय पर भारतीय क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन. देश एवं प्रदेश के सभी वासियों को हार्दिक बधाई. भारतीय टीम के अद्भुत प्रदर्शन पर आज पूरा देश गौरवान्वित है.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्‍ट्रीय समन्वयक आकाश आनन्द ने एक्स पर लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम के फिर से टी-20 विश्व कप विजेता बनने पर हार्दिक बधाई. भारतीय टीम ने आईसीसी खिताब के लिये भारत का 11 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से हराकर टी20 विश्व कप जीत लिया.

ये भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद बोले- 'अगर कांवड़ के लिए सारे रास्ते-अस्पताल बंद हो सकते हैं तो ईद के दिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget