एक्सप्लोरर

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन फीट जमीन नहीं देने पर बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या

Gorakhpur News: परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी ने राजेन्‍द्र यादव को मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी थी कि जमीन के बदले जान दोगे क्या. परिजनों ने पुलिस से जिनसे विवाद हुआ है, उनके नाम भी बताए हैं.

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर के एक गांव में बीती रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या कर दी गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्‍य संकलन किए. लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने शक के आधार पर गांव के तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है क‍ि तीन फीट के लिए पट्टीदारों को जमीन नहीं देने पर रास्‍ते के विवाद में हत्‍या की वारदात को अंजाम दिया गया है. हैरानी की बात ये है कि जिन लोगों पर हत्‍या का आरोप लगा है, उन लोगों को बुजुर्ग ने ही अपनी जमीन पर बताया था.

गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बिलारी खास गांव में रात 2 बजे घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो रहे 65 वर्षीय राजेन्‍द्र यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्‍या कर दी गई. मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने मौके पर पहुँच कर पूछताछ की. चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया. पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने रास्‍ते के विवाद में रविवार की रात 10 बजे के करीब गांव के ही बगलगीर से झगड़ा होने की बात बताई है.

पुलिस ने क्या बताया?
परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी ने राजेन्‍द्र यादव को मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी थी कि जमीन के बदले जान दोगे क्या. परिजनों ने पुलिस से जिनसे विवाद हुआ है, उनके नाम भी बताए हैं. परिजनों ने बताया कि राजेन्‍द्र ने अपनी निजी जमीन में जिन लोगों को बसाया उन लोगों ने तीन फीट के रास्‍ते के लिए उनकी हत्‍या कर दी. क्‍योंकि राजेन्‍द्र उन लोगों का लालच देखकर 3 फीट जमीन देने के लिए तैयार नहीं थे. इसे लेकर उन लोगों की ओर से काफी दिनों से धमकी दी जा रही थी.

जनगणना की अधिसूचना जारी होते ही अनुप्रिया पटेल का बड़ा दावा, बिना नाम लिए अखिलेश-राहुल पर बरसीं

परिजनों ने बताया कि राजेंद्र यादव के पूर्वजों ने अपनी निजी जमीन में बिरादरी के इन लोगों को बसाया था और रास्ते के लिए 3 फीट जमीन और देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. राजेन्‍द्र 3 फीट जमीन देने के लिए तैयार नहीं थे. परिजनों को शक है कि रास्‍ते के लिए जमीन नहीं देने पर आरोपियों ने उनकी हत्‍या की है. 

इस घटना पर एसपी नार्थ जितेन्‍द्र श्रीवास्‍तव ने बताया कि देर रात एक बुजुर्ग की हत्या की सूचना चौरीचौरा पुलिस को मिली. उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल और परिजनों से पूछताछ की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
'भगवा का अपमान है', पप्पू यादव के संसद में नाटक पर साक्षी महाराज का हमला
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget