एक्सप्लोरर

यूपी: भ्रष्‍टाचार की भेंट चढ़ा पुल, एप्रोच मार्ग टूटने पर बीजेपी विधायक बोले- दर्ज कराएंगे मुकदमा

केशव प्रसाद मौर्या ने 30 जून को गोरखपुर के जैतपुर-कैली मार्ग के गाडर और शाहिदाबाद के बीच आमी नदी पर बने पुल का ऑनलाइन उद्घाटन किया था. पुल का एप्रोच मार्ग लोकार्पण के 20 दिन के भीतर ही उखड़ गया है जिसे लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के जैतपुर-कैली मार्ग के गाडर और शाहिदाबाद के बीच आमी नदी पर बने पुल का एप्रोच मार्ग उद्घाटन के 20 दिन के भीतर ही उखड़ गया. तकरीबन 16 करोड़ की लागत से यूपी राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने जून में ही निर्माण पूरा किया था. राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने 30 जून को इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया था. एक पखवाड़े में ही पुल पास एप्रोच मार्ग पर बनी रिटेनिंग वॉल और पहुंच मार्ग की पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

तकरीबन 106.88 मीटर लंबाई में पुल का निर्माण किया जाना था. 16 करोड में 6.50 करोड़ रुपए पुल के निर्माण पर खर्च हुए. 9.50 करोड़ रुपए मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य पर खर्च किए गए. 3 मार्च 2018 को पुल का निर्माण पूरा हो गया. लेकिन, पहुंच मार्ग का निर्माण भूमि अधिग्रहण में देरी से फरवरी 2020 की डेडलाइन तक 44 फीसदी ही हो सका.

लॉकडाउन की वजह से भी निर्माण कार्य बाधित रहा. 22 मार्च के बाद से काम शुरू कर सेतु निगम ने 6 जून तक एप्रोच मार्ग पूरा किया. आनन-फानन में डिप्टी सीएम से इसका ऑनलाइन उद्घाटन भी करा दिया. लेकिन उद्घाटन के महज एक पखवाड़ा भी नहीं बीता कि मानसून की पहली दस्तक ने अधिकारियों से लेकर ठेकेदारों के काम की कलई खोल दी. बारिश की वजह से एप्रोच मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस हो गया है.

पुल के बनने से सहजनवां और खजनी की दूरी 7 किलोमीटर कम हो गई. पुल निर्माण की वजह से शाहिबाबाद, बखिरा खोल, अहिरौली रावत, दाढ़ी पुष्पा, तड़सर के ग्रामीण अब सड़क मार्ग से मजदूरी के लिए गीडा पहुंच रहे हैं. पहले हरियालापार और सहजनवां होते हुए उन्हें घूम कर गीडा पहुंचना पड़ता था. नदी के इस पार के गांव गाडर, कटका, कैली, तेनुवन, भीलवाड़ा डीबनोडा के लोग जिन्हें खजनी जाने के लिए जैतपुर के मार्ग का सहारा लेना पड़ता था और इस कारण उन्हें 5 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करने की मुश्किलें उठानी पड़तीं थीं.

पूरे मामले पर जब सहजनवां के बीजेपी विधायक शीतल पांडेय से सवाल हुआ कि जिस पुल का खुद डिप्टी सीएम ने 20-22 दिन पहले उद्घाटन किया, उस पुल के एप्रोच मार्ग का ये हाल है, तो बाकी कामों का तो भगवान मालिक है. इस पर विधायक ने कहा कि भ्रष्‍ट अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा. भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस है. हम भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.

शीतल पाण्‍डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि निर्माण कार्य की गुणवत्‍ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. पुल और एप्रोच मार्ग मजबूत बनना चाहिए. कोई इसमें गड़बड़ी करेगा, तो बख्‍शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि सख्त कार्रवाई होना चाहिए. इन लोगों की मानसिकता में परिवर्तन नहीं आएगा, तो जनप्रतिनिधि होने के नाते इन पर मुकदमा दर्ज कराऊंगा.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में बकरीद के त्योहार को लेकर गाइडलाइन जारी, सोशल डिस्टेंसिंग समेत इन बातों का रखना होगा ध्यान

Haridwar: आकाशीय बिजली गिरने से नहीं ढही थी हर की पौड़ी की दीवार, ये है हादसे की असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
आजमगढ़ के विकास यादव कौन जिनका 1 नहीं 10 वोट? अखिलेश ने सबसे कराई मुलाकात
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
'कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले को दिया पद्म' राजनाथ ने मुलायम सिंह यादव पर टाला सवाल
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget