एक्सप्लोरर

Haridwar: आकाशीय बिजली गिरने से नहीं ढही थी हर की पौड़ी की दीवार, ये है हादसे की असली वजह

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से हर की पौड़ी की दीवार नहीं ढही थी, बल्कि शहर में हो रहे भूमिगत कार्य इसके पीछे की असली वजह हैं. जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम की रिपोर्ट में इसका जिक्र किया गया है.

हरिद्वार: क्या वाकई आकाशीय बिजली गिरने से हरिद्वार में हर की पौड़ी पर सुरक्षा दीवार ढह गई थी? अब ये सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि अभी तक सबको यही मालूम था कि आकाशीय बिजली गिरने से हर की पौड़ी पर सुरक्षा दीवार ढही, लेकिन खुद जिलाधिकारी द्वारा बनाई गई टीम की रिपोर्ट इसे नकार रही है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दीवार के गिरने का कारण आकाशीय बिजली नहीं, बल्कि हर की पौड़ी क्षेत्र में हो रहे भूमिगत कार्य हैं. जिसकी वजह से पानी का भारी मात्रा में रिसाव हुआ, जिस कारण दीवार गिरी. तीन सदस्यीय समिति ने जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. इससे पहले सभी आकाशीय बिजली से दीवार गिरने की बात बोल रहे थे. अब जिलाधिकारी सी रविशंकर की ओर से कहा गया है कि भविष्य में संबंधित क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी.

बारिश के पानी के रिसाव के कारण ढही दीवार

हरिद्वार के तमाम क्षेत्रों में भूमिगत बिजली लाइन और गैस पाइप लाइन का कार्य चल रहा है. जगह-जगह खुदाई की गई है. खुदाई के बाद गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया गया है और भारी बारिश होने पर ये गड्ढे लोगों के लिए आफत बन जाते है. सोमवार की रात को भारी बारिश के बीच ऐसा ही हुआ. बारिश का पानी रिसकर हर की पैड़ी की दीवार तक चला गया, जिससे दीवार ढह गई.

जिलाधिकारी सी रविशंकर का बयान

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा है कि हर की पौड़ी पर दीवार गिरने से हादसा हुआ था. मौके पर मेरे द्वारा निरीक्षण भी किया गया. दीवार गिरने के कारण का पता लगाने के लिए एक टेक्निकल ऑफिसर्स की कमेटी का गठन किया गया था. जिसमें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, यूपीसीएल, इरिगेशन के ईई और एक डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर की संयुक्त टीम ने रिपोर्ट बनाकर दी है. जांच में टीम ने पाया कि दीवार आकाशीय बिजली गिरने से नहीं ढही थी, बल्कि पानी के रिवाव के कारण गिरी. जिलाधिकारी का कहना है कि भविष्य में संबंधित क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Haridwar: बिजली गिरने के कारण Har Ki Pauri के पास एक दीवार गिरी

देवभूमि पर आसमानी बिजली ने मचाई आफत, हर की पौड़ी में ढह गई 80 फीट की दीवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget