एक्सप्लोरर

गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन बाइकों की टक्कर में 5 की मौत और तीन घायल

Gorakhpur Accident: गोरखपुर में तीन मोटरसाइकिलों की आपस में ज़ोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पाँच की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. तीन मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे में एक मृतक परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये दर्दनाक हादसा गोरखपुर के कैंट थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर नहर पुल के पास हुआ. जहां देर रात तीन मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं. इस टक्कर इतनी जोरदार थीं कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. इनमें से तीन पुरुषों और दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. 

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार
ये हादसा उस समय हुआ जब एक मृतक अपने परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया. इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जिसके बाद आसपास के राहगीर और लोग वहां इकट्ठा हो गए और लोगों को बचाने की कोशिश की गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में ले लिया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. 

दुर्घटना में घायल तीनों लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का हालचाल जाना. शुरुआती जाँच में पता चला है कि तीनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार से जा रहे थे, जिसकी वजह से तीनों आपस में टकरा गए और यह हादसा हो गया. पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. 

बाबर के बाद CM योगी ने 'जिन्ना के जिन्न' का किया जिक्र, हैदराबाद के निजाम पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget