एक्सप्लोरर

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, लूट के बाद गुटखा करोबारी के अकाउंटेंट को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में दिनदहाड़े गुटखा व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लूट के दौरान बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें व्यापारी के अकाउंटेंट की मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। गुरुवार को लखनऊ के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गुटखा व्यापारी की दुकान से करोड़ों की लूट को अंजाम दिया और नौकर को गोली मारकर फरार हो गए। चौक थाना क्षेत्र के रकाबगंज बाजार में गुटखा व्यापारी की दुकान पर चार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में पुलिस कमिश्नर ने दो चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड किया है, वहीं दूसरी ओर लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं।

चौक थाना क्षेत्र के रकाबगंज इलाके में अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब बाजार के साप्ताहिक बंदी के बीच बाइक सवार चार बदमाशों ने गुटखा के यूपी डीलर रामविलास सुनील कुमार फर्म पर धावा बोल दिया। दो बाइक से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसते ही पहला फायर किया। अंदर गए तो मालिक समीर अग्रवाल से रुपयों का भरा बैग छीन लिया। दुकान से बाहर जाने लगे तो पुराने नौकर और अकाउंटेंट सुभाष गुप्ता ने पीछा करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने सुभाष गुप्ता पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं।

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, लूट के बाद गुटखा करोबारी के अकाउंटेंट को मारी गोली, मौत

गोली की आवाज सुनकर बाजार के लोग सशंकित हुए तो बदमाशों ने बेखौफ होकर हवाई फायरिंग कर दी। इस हवाई फायरिंग में खुले आसमान में उड़ रहे दो कबूतर भी मारे गए और बदमाश फरार हो गए। घायल सुभाष गुप्ता को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लखनऊ पुलिस अफसर भी परेशान हो गए। आनन-फानन में पूरे जिले में और खासकर पुराने लखनऊ में नाकेबंदी शुरू की गई। हर गली मोहल्ले चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। मौके पर क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, फॉरेंसिक की टीमें बुलाई गईं। खुद पुलिस कमिश्नर के साथ ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डीसीपी व अन्य अफसर पहुंचे। शुरुआती जांच और सुराग रसी के बाद पुलिस कमिश्नर ने भरोसा जताया है कि जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे, पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।

बाजार में लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा और जिसके सहारे पुलिस ने लुटेरों की तस्वीरें भी तैयार कर ली हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके के व्यापारी दहशत में है। मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है।

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, लूट के बाद गुटखा करोबारी के अकाउंटेंट को मारी गोली, मौत

घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके के विधायक और प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक भी पहुंचे और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ उन को सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, मारे गए सुभाष के परिवार को सरकार की तरफ से मदद का आश्वासन भी दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget