एक्सप्लोरर

UP Politics: विरोधियों पर बरसे सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बोले- यूपी में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार 

UP Politics: बीजेपी सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के पास मुद्दा नहीं है इसलिए वो वैक्सीन, मलेरिया, डेंगू जैसे मुद्दे उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बसपा (BSP) में पैसों से टिकट मिलता है. 

MP Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ (Indian Wrestling Federation) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने गोंडा (Gonda) में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी सांसद ने बसपा (BSP) पर हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टी सामाजिक समरसता की बात करती है. लेकिन, आज भी जब कोई भी बहन जी से मिलने जाता है तो बिना पांव छुए उनसे कोई मिल नहीं सकता. उन्होंने कहा कि बिना पैसे दिए बसपा में टिकट नहीं मिलता है. इस बार उनका टिकट करोड़ों में ना बिककर कुछ कम दामों में बिकेगा. 

फिर बनेगी बीजेपी की सरकार 
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ''अखिलेश यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वो वैक्सीन, मलेरिया, डेंगू और अन्य मुद्दे उठा रहे हैं. राजनीति पार्ट टाइम नहीं होती है उसको परमानेंट करने के लिए मुद्दे होने चाहिए. केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने वाली है.'' बीजेपी सांसद को टोक्यो ओलंपिक जो पदक भारत को मिले हैं उससे कहीं अधिक की अपेक्षा थी. सांसद अपेक्षा पूरी ना होने से दुखी हैं. 

राजनीति पार्ट टाइम नहीं होती है
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ''उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी अपने घर पर बैठ जाएंगे. राजनीति पार्ट टाइम नहीं होती है, एक स्पष्ट एजेंडा होना चाहिए, स्पष्ट विचारधारा होना चाहिए.'' सांसद ने कहा कि ''भारतीय जनता पार्टी देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सबका साथ और एक विचारधारा लेकर सरकार बनाएगी. उसी एजेंडे पर काम हुआ है और उसी एजेंडे पर चुनाव होगा.''

बसपा पर किया वार 
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ''एक पार्टी है जिसका नाम बसपा है. अब उसका टिकट ही नहीं दिख रहा है. इसी को लेकर उन्होंने सम्मेलन कराया है, इसी को लेकर सतीश मिश्रा जी घूम रहे हैं. मैंने सतीश मिश्रा जी से केवल एक बात पूछी थी, आप ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं तो आप बताइए क्या ब्राह्मण समाज के लोग जब आप से टिकट मांगेंगे तो बहन जी को पैसा देना पड़ेगा या नहीं देना पड़ेगा. अगर बहन जी से मिलना चाहें तो पैर छूना पड़ेगा या नहीं छूना पड़ेगा. ये सामाजिक समरसता की बात करते हैं पर बिना पैर छुए बहन जी से कोई मिल नहीं सकता है. इस बार तो उनके ही लोग ही सतर्क हो गए हैं. कोई पैसा नहीं जमा कर रहा है. अब टिकट का रेट घट जाएगा.''

सपा पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए था कहा था कि प्रदेश में डेंगू, मलेरिया हावी है और बीजेपी सत्ता बचाने में जुटी हुई है. इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि अखिलेश जी के पास कोई मुद्दा नहीं है और आज तक वो ये नहीं जान पाए कि उनका मुद्दा क्या है. कभी गोरखपुर में बरसात होती है तो उसका फोटो डाल देते हैं, कभी वैक्सीनेशन और वैक्सीन को लेकर मुद्दा उठाते हैं अब मलेरिया की बात लेकर आए हैं. उन लोगों के पास अभी स्पष्ट विचारधारा है ही नहीं. ये लोग मुद्दे से भटक रहे हैं और भटकने से काम नहीं होने वाला. विपक्षियों को स्पष्ट विचारधारा देनी पड़ेगी, प्रदेश को समझाना पड़ेगा जो ये लोग समझा नहीं पा रहे हैं.

अपेक्षा के हिसाब से नहीं मिले पदक
बीजेपी सांसद ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में जिस तरीके से पदक मिले हैं उससे भारत खुश है लेकिन हम खुश नहीं हैं. जो हमारी अपेक्षा थी उसके हिसाब से पदक नहीं मिले. हमारे कई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए. कुछ कमियां रह गईं, हम संतुष्ट नहीं हैं. जिस हिसाब से मेहनत की थी उस हिसाब से रिजल्ट नहीं आया. कुश्ती भारत का एक ऐसा ही गेम है जो लगातार चार बार से अपना मेडल लेकर के आ रहा है. हम संतुष्ट इसलिए नहीं है कि चार मेडल आने की तैयारी में थे और चार हमको दिखाई भी पड़ रहे थे. हमारे बच्चे चार के दावेदार थे.

ये भी पढ़ें: 

केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- यूपी चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व और विधायक करेंगे मुख्यमंत्री का फैसला

क्या समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे शिवपाल यादव? प्रसपा अध्यक्ष ने खुद दिया जवाब

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget