एक्सप्लोरर

क्या समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे शिवपाल यादव? प्रसपा अध्यक्ष ने खुद दिया जवाब

शिवपाल ने सपा में वापसी की संभावना पर कहा कि अगर पार्टी में यथोचित स्थान दिया जाएगा तो वह विचार करेंगे. साथ ही दावा किया कि सपा में रहने के दौरान उन्होंने माफिया तत्वों को जगह नहीं दी.

Shivpal Singh Yadav on Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा है कि माफिया तत्वों को पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिये. साथ ही दावा किया कि सपा (Samajwadi Party) में रहने के दौरान उन्होंने पार्टी में कभी ऐसे लोगों को जगह नहीं दी.

सम्भल के चंदौसी में बुधवार को शिवपाल ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया, ''समाजवादी पार्टी में माफिया कभी नहीं आए. माफियाओं को शामिल नहीं करना चाहिए, हमने भी ऐसे लोगों को पार्टी में जगह नहीं दी. मैं समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी रहा, मेरे रहते माफिया तत्वों को जगह नहीं मिली. मुख्तार अंसारी को कभी पार्टी में जगह नहीं दी गयी.''

हालांकि, उन्होंने कहा कि मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी और सिबगत उल्ला के सपा में शामिल होने के बाद वह पार्टी से अलग हो गये. शिवपाल से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगत उल्ला को पिछले दिनों सपा में शामिल किये जाने के बारे में सवाल पूछा गया था.

गौरतलब है कि सितंबर 2016 में मुख्तार और उनके भाई अफजाल अंसारी को सपा में शामिल कराने को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच जबर्दस्त तल्खी पैदा हो गयी थी. शिवपाल, अंसारी बंधुओं को सपा में शामिल करने की वकालत कर रहे थे, जबकि अखिलेश इसके खिलाफ थे. सत्ता और संगठन को लेकर चले निर्णायक संघर्ष के बाद शिवपाल ने सपा से नाता तोड़कर प्रसपा का गठन किया था.

पार्टी में यथोचित स्थान दिया जाएगा तो विचार करेंगे- शिवपाल यादव

शिवपाल ने सपा में वापसी की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर पार्टी में यथोचित स्थान दिया जाएगा तो वह विचार करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि समाजवादी परिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिये सब कुछ भूल कर एकजुट हो जाना चाहिये.

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया, ''राज्य में भ्रष्टाचार पांच गुना बढ़ गया है. अब बिना रिश्वत के कोई काम ही नहीं होता. थाने में जो काम 100, 200 या 500 रुपये में हो जाता था, वह अब 5000, 10,000, 50,000 रुपये में होता है.''

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: यूपी में 27 जिले हुए कोरोना मुक्त, जानिए कितने रह गए एक्टिव केस

बरेली: बेसमेंट की खुदाई के दौरान भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, दो मजदूरों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget