एक्सप्लोरर

Ghazipur Bus Fire: गाजीपुर में चलती बस में दौड़ा 11000 वोल्ट की करंट, 5 लोगों की मौत, कई घायल

UP Ghazipur Bus Fire: यूपी के गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास हाईटेंशन तार में छूने की वजह से सवारियों से भरी बस आग लग गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत बताई जा रही है.

Ghazipur Bus Fire News: गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के महाहर धाम के पास बारातियों से भरी बस में हाई टेंशन का तार टूट कर गिर जाने की वजह से बस अचानक से जलने लग गई. जिसके जद में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस हुए. जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे.

इस दर्दनाक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपये और गंभीर घायलों को पचास हजार व निःशुल्क उपचार कराये जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं इस दर्दनाक हादसे पर यूपी के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से इस घटना पर नजर बनाए हुए है.

मऊ जनपद से गाजीपुर के बरेसर थाना अंतर्गत एक गांव में आज एक बारात आई थी जिसकी शादी महाहर धाम मंदिर पर होना था और इस मंदिर पर पिछले तीन दिनों से मेले का आयोजन चल रहा था. जिसके वजह से भीड़ थी और बस को मुख्य रास्ते से न होकर दूसरे रास्ते से प्रशासन के द्वारा भेजा गया. इस दौरान बस में बैठी हुई दुल्हन के साथ ही उनके परिवार के कुछ लोग उतर गए. वहीं कुछ बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे उसे बस में सवार रहे और बस जैसे ही कच्चे रास्ते से आगे बड़ी हाई टेंशन का तार बस से टकराया जिससे बस में अचानक से आग लग गई. 

इस घटना को लेकर लोग बता रहे हैं कि बस सीएनजी से चलने वाली थी जिसके वजह से आग बहुत ही तेजी से लगी. इस दौरान राहत कार्य में गांव के ही कुछ लोग भी लगे लेकिन उन पर पुलिस के लोगों के द्वारा लाठी बजे जाने का आरोप भी है. वहीं ग्रामीणों की बात माने तो बिजली विभाग को इस तार को सही करने के लिए ग्रामीणों के द्वारा कई बार शिकायत किया गया था लेकिन इनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया था. यहां तक की मेला प्रशासन की बैठक के दौरान भी जिला अधिकारी को इस बारे में जानकारी दी गई थी यदि समय रहते प्रशासन इस पर ध्यान दिया होता कितना बड़ा हादसा नहीं होता है.

Kanpur News: कानपुर देहात में मां-बेटी की मौत मामले में अजय राय से मिला पीड़ित परिवार, सरकार पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget