एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में GDA की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ढहाए, शराब की दुकान सील

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में कई स्थानों पर फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था. इन क्षेत्रों का उपयोग पार्किंग के तौर पर किया जा रहा था,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्यवाही की. यह अभियान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देशों के तहत, प्रवर्तन जोन 1 के प्रभारी द्वारा पुलिस बल के सहयोग से किया गया. प्राधिकरण ने इस अभियान में कई अवैध निर्माणों को गिराया और चेतावनी दी. इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मचा रहा.

जानकारी के अनुसार अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई है. राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में कई स्थानों पर फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर अवैध रूप से निर्माण किया गया था. इन क्षेत्रों का उपयोग पार्किंग के तौर पर किया जा रहा था, जिससे अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती थी. आज इस अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे सड़क और फुटपाथ की स्थिति को सामान्य किया गया. साथ ही, 24, 30 और 40 मीटर चौड़ी सड़कों पर अस्थाई दुकानों और पटरी पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया.

शराब की दुकान सील की गयी

वहीं प्रवर्तन टीम ने राजनगर रेजीडेंसी के सामने स्थित अतिक्रमणों को भी हटाया, जिसमें रेस्टोरेंट और दुकानें शामिल थीं, जो एंगिल और गर्डेर के सहारे संचालित हो रही थीं. इसके अलावा, राजनगर एक्सटेंशन की 45 मीटर चौड़ी सड़क पर अशोक चौधरी द्वारा लगभग 400 वर्ग मीटर में संचालित शराब की दुकान को सील कर दिया गया.

विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी

इस कार्यवाही के दौरान कुछ लोग विरोध में सामने आए, लेकिन पुलिस बल की तत्परता और सहयोग से कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया. प्राधिकरण का स्टाफ और थाना पुलिस इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थे.

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि वे अवैध निर्माणों को खुद से हटा लें ताकि भविष्य में और कोई परेशानी न हो. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget