एक्सप्लोरर

पूर्व MLA और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अम्बरीष कुमार का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार का निधन हो गया है. पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे. बेटी प्रियमवता गोयल ने उन्हें मुखाग्नि दी है.

Congress Leader Ambareesh Kumar Passed Away: हरिद्वार में भाई जी के नाम से विख्यात पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अम्बरीष कुमार का मंगलवार रात को निधन हो गया. निधन से उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ओर से किच्छा विधायक राजेश शुक्ला और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हरिद्वार पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर इसे राजीनीति पर गहरा आघात बताया.

बेटी ने दी मुखाग्नि
अम्बरीष कुमार के राजनीतिक जीवन का एक लंबा इतिहास रहा है. अपने साथियों के लिए मर मिटने वाले अम्बरीष कुमार उत्तर प्रदेश विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरुस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं. अम्बरीष कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे. पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे और लगभग दो महीने अस्पताल में भी भर्ती रह चुके थे. देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली. आज उनका अंतिम संस्कार किया कनखल श्मशान भूमि पर किया गया जहां उनकी बेटी प्रियमवता गोयल ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस दौरान कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है.

 8 बार लड़ा चुनाव
यूपी में मंत्री रहे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को चुनौती देने वाले कांग्रेसी नेता अम्बरीष कुमार 50 साल से राजनीति में सक्रिय थे. 70 साल से ज्यादा उम्र के अम्बरीष कुमार 8 बार चुनाव लड़ चुके हैं. अगर कांग्रेस ने चार बार उनका टिकट ना काटा होता तो ये आंकड़ा और बड़ा होता. लेकिन, 8 बार में वो सिर्फ एक बार जीते हैं. हरिद्वार में उनकी राजनीतिक जमीन कितनी मजबूत रही है, ये इससे पता चलता है कि आठ में से 6 चुनावों में दूसरे नंबर पर रहे. कांग्रेस से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर जनता दल और समाजवादी पार्टी होते हुए फिर से उन्हें कांग्रेस में ले आया.

इंदिरा गांधी से प्रभावित होकर ज्वाइन की कांग्रेस
हरीश रावत के बाद वो उत्तराखंड कांग्रेस के ऐसे दूसरे नेता हैं जिन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी तीनों के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है. हरिद्वार के अच्छे कपड़ा व्यापारी परिवार में जन्मे अम्बरीष कुमार ने 1971 में तभी कांग्रेस को ज्वाइन किया था जब पूरे देश में इंदिरा गांधी से प्रभावित होकर नौजवानों ने कांग्रेस का हाथ थामा था. साल भर के भीतर ही 1972 में वे हरिद्वार के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने. कांग्रेस के प्रति झुकाव उन्हें परिवार से विरासत में मिला था. 

कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति
बताते हैं कि उनके चाचा ओमप्रकाश स्वतंत्रता सेनानी और महात्मा गांधी के बेटे प्रभुलाल गांधी के बेहद करीबी थे. लेकिन, अम्बरीष कुमार को राजनीति की असली शिक्षा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता राजेन्द्र कुमार गर्ग से मिली. प्रीतम सिंह द्वारा भी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. उन्होंने अम्बरीष कुमार के इस तरह चले जाने को कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति बताया.

ये भी पढ़ें: 

उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी, सीएम धामी बोले- 24 घंटे अलर्ट पर रहें अधिकारी

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुर, कहा- बीजेपी से कोई नाराजगी नहीं मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
'हमें जानकारी नहीं है...', वंदे मातरम् विवाद पर बोले सांसद अवधेश प्रसाद
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget