एक्सप्लोरर

प्रयागराज से रायपुर और कोलकाता के लिये उड़ानें शुरु, कम किराये से यात्री खुश

प्रयागराज में रायपुर और कोलकाता के लिये उड़ान शुरु कर दी गई हैं। इंडिगो एयरलाइंस इन सेवाओं का संचालन करेगी। सबसे खास बात यह है कि इस रूट पर किराया काफी कम रखा गया।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। कुंभ नगरी प्रयागराज आज दो नये शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ गई। यहां कोलकाता और रायपुर के लिए फ्लाइट की शुरुआत हुई है। इन दोनों शहरों के लिए इंडिगो कंपनी ने हवाई सेवा शुरू की है। कोलकाता और रायपुर के लिए फ्लाइट मोदी सरकार द्वारा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चलाई गई उड़ान योजना के तहत शुरू हुई है। इसका औपचारिक उदघाटन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सिविल एविएशन मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। उन्होंने कोलकाता से आने वाली पहली फ्लाइट में सवार सत्तर मुसाफिरों को फूल देकर उनका स्वागत किया तो साथ रायपुर जाने वाली फ्लाइट के पहले मुसाफिर को खुद अपने हाथों से टिकट व गिफ्ट दिया।

कोलकाता और रायपुर को मिलाकर प्रयागराज अब छह शहरों से हवाई सेवा से जुड़ गया है। इन दोनों शहरों के अलावा नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई के लिए विमान सेवा पहले से ही मिली हुई है। जेट एयरवेज के बंद होने से लखनऊ-नागपुर -इंदौर और पटना की हवाई सेवाएं पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी हैं। कोलकाता और रायपुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने जो फ्लाइट शुरू की है, वह काफी सस्ती है और इसका शुरुआती किराया सिर्फ 1999 रूपये है। यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस मौके पर दावा किया कि प्रयागराज से जल्द ही हाजियों के जत्थे को भी सीधे तौर पर भेजे जाने की तैयारी है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रयागराज जल्द ही देश के तेरह शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। उद्धघाटन के मौके पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये।

गौरतलब है कि प्रयागराज के सिविल एयरपोर्ट का उद्धघाटन पिछले साल दिसंबर महीने में पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। यह एयरपोर्ट रिकॉर्ड ग्यारह महीने में बनकर तैयार हुआ है। पहले दिन कोलकाता और रायपुर का सफर करने वाले मुसाफिर खासे उत्साहित नज़र आए। उन्होंने कीमतें बेहद कम रखे जाने के फैसले की तारीफ की और इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget