एक्सप्लोरर

Firozabad News: फिरोजाबाद में ई-रिक्शा और ऑटो से नहीं जाएंगे स्कूली बच्चे, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Firozabad School: आरटीओ फिरोजाबाद ने कहा, मीटिंग में सर्वसम्मति से यह बात मानी गई कि इस प्रक्रिया के चलते ही हमने ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर स्कूल में बच्चे ले जाने के लिए बैन लगाया है.

Firozabad School: स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए फिरोजाबाद ए.आर.टी.ओ विभाग ने निर्देश दिया है. विभाग ने ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर स्कूल में बच्चो को ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. अक्सर देखा जाता है कि फिरोजाबाद में जितने भी प्राइवेट स्कूल संचालक हैं उन्होंने अपने यहां पर ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा लगा रखे हैं. इनमें स्कूल वाले स्कूल आने और जाने के लिए छात्र-छात्राओं को उनके घर पर ई रिक्शे और ऑटो से भेजते हैं. 

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
जिले में यह भी देखा गया है कि कई ऑटो रिक्शे में चालक 10 से 15 बच्चे भर लेते हैं, जिससे बच्चों की जान को खतरा रहता है. स्कूली बच्चों को किसी दुर्घटना से बचाने के लिए आरटीओ फिरोजाबाद राजेश कुमार कर्दम ने सख्त आदेश दिए हैं. आदेश में कहा गया है कि फिरोजाबाद जिले में कोई भी ई-रिक्शा,ऑटो रिक्शा स्कूल के बच्चों को नहीं ले जाएगा. स्कूली बच्चों को ले जाने के लिए विभाग में ऐसे किसी वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं होता. अगर इसके बाद भी कोई बच्चों को स्कूल ले जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से भी अपील है कि वह भी अपने बच्चों को ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा में स्कूल न भेजें.

Ram Mandir: बेहद खास होगा राम मंदिर, सूर्य करेंगे रामलला का अभिषेक, परिसर में लगेंगे रामायणकालीन वृक्ष

अभिभावकों बच्चों को ई-रिक्शा से न भेजें
राजेश कुमार कर्दम ने बताया कि 21 तारीख को डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में एक मीटिंग हुई थी, उसमें हमने अपनी बात रखी थी. मीटिंग में सर्वसम्मति से यह बात मानी गई कि इस प्रक्रिया के चलते ही हमने ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा पर स्कूल में बच्चे ले जाने के लिए बैन लगाया है. दरअसल, इन दोनों वाहनों का रजिस्ट्रेशन ए.आर.टी.ओ विभाग में स्कूल के बच्चे ले जाने के लिए नहीं होता. इसलिए यह बैन लगाया गया है और मैं उन अभिभावकों से भी कहूंगा कि वह अपने बच्चों को ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा से स्कूल ना भेजें. लेकिन फिर भी यह ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालक नहीं मानते तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

UP Politics: 'जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जाएं', समाजवादी पार्टी की ओपी राजभर और शिवपाल यादव को खरी-खरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget