एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या मामले में 5 गिरफ्तार, 3 आरोपी निकले नाबालिग

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार को हुई जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद पुलिस ने 18 घंटे के अंदर हत्या में शामिल 7 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Firozabad News: फिरोजाबाद में बीते शनिवार दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी इस मामले में फरार हैं. हत्या करने वालों में शामिल सात आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं. एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. 

फिरोजाबाद से टूंडला कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में बीते शनिवार दिन दहाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाहा की हत्या के मामले में वांछित सात में से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है.

दाढ़ी बनवाकर घर लौटने के दौरान हुई हत्या
गौरतलब है कि शनिवार की सुबह दिन दहाड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाहा की उसे वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह दाढ़ी बनवाकर सैलून से बाहर निकल रहा था. पप्पू कुशवाहा के बाहर निकलते ही पहले से हत्या की साजिश रच कर बैठे युवक और बच्चों ने पप्पू कुशवाहा की कनपटी में गोली मार दी और इसके बाद चाकुओं से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. 

पुलिस ने इस मामले में 18 घंटे में ही सात में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अंकित कुशवाहा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छितरई मोहम्मदाबाद रोड से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए पांच आरोपियों में रितिक, सचिन और पंकज नाबालिग हैं. जबकि इस मामले में दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

रंजिश में हुई पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या 
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाहा की हत्या रंजिश के कारण की गई है. सूत्रों के मुताबिक हत्या के मुख्य आरोपी अंकित कुशवाहा के पिता सुभाष कुशवाहा की हत्या 2016 में मोहम्मदाबाद गांव के ही तालाब पर शराब पिलाने के बाद गोली मारकर की गई थी. इस हत्या के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाहा का बड़ा बेटा सूरज कुशवाहा मुख्य आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था. 

लगभग 9 साल बाद सुभाष कुशवाहा के बेटे और भतीजों ने पुरानी रंजिश में सूरज कुशवाहा से बदला लेने के लिए उसके पिता पप्पू कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी. फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि पप्पू कुशवाहा की हत्या के आरोप में वांछित सात में से पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- CM ममता बनर्जी का पुतला फूंकना पड़ा भारी, हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही समेत 17 पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: 70 साल के मौलाना ने नाबालिक छात्र के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: 70 साल के मौलाना ने नाबालिक छात्र के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mahoba News: पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में दबंगों का खूनी खेल
महोबा: पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में दबंगों का खूनी खेल
शामली का समीर पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप
शामली का समीर पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप
Shamli News: होटल-रेस्टोरेंट में कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल, व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार
शामली: होटल-रेस्टोरेंट में कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल, व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget