एक्सप्लोरर

Etawah News: विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा के लिए लॉन्च किया ऐप, जानें- कैसे मिलेगा फायदा?

UP News: इटावा में गर्मी का मौसम शुरू होते ही विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए 1912 यूपीपीसीएल नाम से ऐप लांच किया गया है.

Etawah News: इटावा में गर्मी का मौसम शुरू होते ही विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए 1912 यूपीपीसीएल नाम से ऐप लांच किया गया है. ऐप को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी एसएसओ (स्टेशन सप्लाय ऑफिसर) और लाइनमैन को अधिकारियों के माध्यम से प्रोजेक्टर के द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है.

अधिशाषी अभियंता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो चुनाव नतीजे आये हैं उससे लगता है कि जनता ने सपा की 300 यूनिट फ्री बिजली को नकारते हुए बेहतर गुणवत्ता वाली बिजली को तरजीह दी है जो कि चुनाव नतीजों में दिखाई देता है. हमारा प्रयास है कि हम उपभोक्ताओं के बेहतर सुविधा दें. उसी के लिए बिजली विभाग ने ऐप लॉन्च किया है. अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के 40 हज़ार से ज़्यादा बिजली बिल बकाया है उनके कनेक्शन काटने के निर्देश दे दिए गए हैं.

बिजली विभाग ने शुरू की पहल 

इटावा में इन दिनों गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से बचने के लिए बिजली विभाग ने अपने कर्मचारियों के लिए एक 1912 यूपीपीसीएल नाम से ऐप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से विद्युत सब स्टेशन पर बैठे हुए स्टेशन सप्लाई ऑफीसर लाइनमैन के सहयोग से उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बिजली फॉल्ट को समय से ठीक करने के लिए इस ऐप की मदद लेंगे. इस ऐप का प्रयोग करने के लिए विद्युत सबस्टेशन के सप्लाई ऑफीसर के साथ ही जनपद के सभी लाइनमैन को ट्रेनिंग दी जा रही है. इसमें बताया जा रहा है कि वह इस ऐप का प्रयोग किस तरह से करेंगे, जिससे जल्द से जल्द गर्मी के मौसम में आने वाले बिजली के फाल्ट को समय से ठीक किया जा सके.

अधिशासी अधिकारी एसएन मिश्रा ने दी ये जानकारी

इटावा के ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अधिकारी एसएन मिश्रा जोकि प्रोजेक्टर के माध्यम से कर्मचारियों को ट्रेनिंग देते हुए बताया कि इस ट्रेनिंग का प्रमुख उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में बेहतर गुणवत्ता की बिजली उपलब्ध कराई जाए. बिजली विभाग द्वारा बनाए गए 1912 ऐप के जरिए उपभोक्ता अपनी कंप्लेंट को दर्ज करा सकेगा और यह भी जान सकेगा कि उसकी कंप्लेंट पर किस कर्मचारी के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इस 1912 ऐप के द्वारा उपभोक्ता अपनी कंप्लेंट दर्ज कराएंगे जिसके बाद उनको एक कंप्लेंट नंबर दिया जाएगा. जिस कंप्लेंट नंबर को स्पेशल सप्लाई ऑफिसर के द्वारा उस एरिया के लाइनमैन को फॉरवर्ड कर दिया जाएगा और एक निश्चित समय अवधि के अंदर उपभोक्ता की शिकायत पर कार्यवाही करना सुनिश्चित की जाएगी.

अधिशासी अधिकारी एसएन मिश्रा ने बताया कि इटावा विद्युत वितरण खंड 2 के अंतर्गत 23 विद्युत उपकेंद्रं है, जिसके सभी एसएसओ और लाइनमैन इस ऐप को सुचारू तौर पर चलाने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं. इस ऐप से सभी लाइनमैन एवं स्टेशन सप्लाई ऑफीसर को जोड़ा जा रहा है. इसी ऐप के द्वारा सभी विद्युत कर्मचारियों की अटेंडेंस भी लगाई जाएगी. वहीं लापरवाही की शिकायत आने पर इस ऐप के माध्यम से ही कर्मचारियों की सैलरी से कटौती भी की जाएगी.

उन्होंने कहा कि इटावा ग्रामीण इलाके में एक लाख से ज्यादा उपभोक्ता है जिसमें चालीस हजार ऐसे उपभोक्ता हैं जिनका बिजली बिल दस हजार से ऊपर है. ऐसे सभी उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बिल जमा करने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर उनका कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें :-

Yogi Cabinet 2.0: ADR की रिपोर्ट में दावा- सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम के नए मंत्रियों में से 22 नेताओं पर गंभीर आरोप

Giriraj Singh On Uniform Civil Code: 'उत्तराखंड की तरह दूसरे राज्य भी लागू करे यूनिफॉर्म सिविल कोड', गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget