एक्सप्लोरर

Giriraj Singh On Uniform Civil Code: 'उत्तराखंड की तरह दूसरे राज्य भी लागू करे यूनिफॉर्म सिविल कोड', गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

Giriraj Singh News: उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है.

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार और अन्य राज्यों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का प्रयास करना चाहिए. चुनाव से पहले किए वादों में से एक को ध्यान में रखते हुए धामी के मंत्रिमंडल ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि यूनिफॉर्म सिविल कोड पर विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी. अगर इसे लागू किया जाता है तो उत्तराखंड गोवा के बाद ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य होगा.

गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा, 'हम धामी जी को धन्यवाद देते हैं. देश के हर राज्य को इसे (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करना चाहिए. इसे एक राज्य, एक कानून होने दें.' उन्होंने इससे पहले अपने एक ट्वीट में कहा, 'प्रान्त और धर्म के नाम पर देश को कोने-कोने से तोड़ने का प्रयास प्रतिदिन किया जा रहा है. हालात ऐसे बनाए जा रहे हैं कि समान नागरिक संहिता (uniform civil code) समय की मांग बन गई है. अब कुछ खास वर्ग के लोग ने देश का कानून तय करना शुरू कर दिया है.' बता दें कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह कई बार यूनिफॉर्म सिविल कोड की मांग उठा चुके हैं.

क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड?

यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब अलग-अलग धर्म ग्रंथों और रीति-रिवाजों पर आधारित पर्सनल लॉ की जगह देश में हर एक नागरिकों पर लागू होने वाला एक समान नागरिक संहिता कानून है. अगर आम भाषा में इस लॉ को समझें तो यूनिफॉर्म सिविल कोड का सीधा मतलब है देश के हर नागरिक के लिए एक समान कानून. वो फिर भले ही किसी धर्म या जाति से संबंधित क्यों हो. बता दें कि देश में अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग पर्सनल लॉ मौजूद हैं.

भारत में अभी कौन से कानून हैं?

भारत में अभी हिंदू विवाह कानून, हिंदू उत्तराधिकार कानून, भारतीय क्रिश्र्चियन विवाह कानून, पारसी विवाह कानून, और तलाक कानून जैसे कई लॉ मौजूद हैं. मुस्लिम पर्सनल लॉ उनके धार्मिक शरिया कानून पर आधारित है, जिसमें एकतरफा तलाक और बहुविवाह जैसी प्रथाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :-

UP News: मुज़फ्फरनगर गैंग रेप मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार, NSA लगाने की है तैयारी

Ghazipur News: महिला के घर में मिला लाइनमैन का शव, गांव के लोग जता रहे हैं इस बात की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget