एक्सप्लोरर

एटा में पुलिस को पेड़ पर लटके मिले नाबालिग प्रेमियों के शव, पुलिस करेगी जांच

यहां एटा में नाबिलग प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटकते मिले। हालांकि, पुलिस ने अभी हॉरर किलिंग का मामला नहीं बताया है लेकिन कुछ सवाल हैं, जिनके जवाब जांच के बाद ही मिलेंगे।

एटा, एबीपी गंगा। यहां जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव मे आज सुबह लोगों को नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका के शव पेड़ से लटकते मिले। ये दोनों ही रिश्ते में चचेरे भाई बहन हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

हुआ यूं कि सुबह खड़ौआ गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल के पास एक पेड़ पर दो शव लटके हुए थे। जिसकी ख़बर पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

चचेरे भाई बहन हैं दोनों बताया जाता है कि गांव के रहने वाले सुमित और सपना को एक दूसरे से प्यार था। हालांकि, ये रिश्ते में चचेरे भाई बहन हैं। पुलिस को घटनास्थल से सिंदूर और मोमबत्ती भी मिली है। फिलहाल, पुलिस के मुताबिक ये हॉरर किलिंग का मामला नहीं है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

उधर, सुमित के पिता ने बताया कि दोनों ही बच्चे शाम को घर में लेटे थे लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि दोनों कब घर से निकल आए। सुबह बकरी चराने आए कुछ लोगों ने इन दोनों के शवों को पेड़ पर लटकते देखा। हालांकि, इस घटना में कुछ सवाल भी हैं, जिनका जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। दरअसल, दोनों के शव जिस तरह से एक ही कपड़े से दीवार के बगल में लटके पाए गए हैं, उससे तो ऐसा लग रहा है कि दोनों को जबरन फांसी लगाई गई है। हालांकि, ये सब अभी जांच के विषय हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget