एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2025: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में ऊखीमठ क्षेत्र में उतारना पड़ा. हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर सेरसी की ओर जा रहा था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा एक हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में ऊखीमठ क्षेत्र में उतारना पड़ा. यह हेलीकॉप्टर हिमालयन हेली कंपनी का था और यात्रियों को लेकर सेरसी की ओर जा रहा था.

विजिबिलिटी थी कम

जानकारी के अनुसार, मौसम खराब होने और विजिबिलिटी यानी दृश्यता बहुत कम होने के कारण पायलट को हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. पायलट ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए राजकीय इंटर कॉलेज, ऊखीमठ के खेल मैदान में हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार दिया. हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

कोई हताहत नहीं

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की भीड़ भी मैदान के पास जमा हो गई, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा. स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब तीन बजे खेल मैदान में लैंडिंग की थी. एक घंटे तक मौसम की स्थिति का जायजा लिया गया और स्थिति सामान्य होने के बाद हेलीकॉप्टर ने लगभग चार बजे दोबारा उड़ान भरी.

तेजी से बदलता है मौसम

गौरतलब है कि उत्तराखंड के चारधाम यात्रा सीजन में हेलीकॉप्टर सेवाएं बड़ी संख्या में चलती हैं. दुर्गम पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदलता है, जिससे विजिबिलिटी कम हो जाती है और उड़ानों पर असर पड़ता है. ऐसे में पायलटों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है.

पायलट की सराहना

स्थानीय प्रशासन ने हेलीकॉप्टर कंपनी और पायलट की समय रहते लिए गए फैसले की सराहना की है. उन्होंने कहा कि पायलट की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बची चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. मौसम विभाग और हेली कंपनियों के बीच समन्वय बना हुआ है ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget